बैंगन आलू सब्जी काठियावाड़ स्टाइल में (Baingan Aloo Sabzi Recipe In Hindi)

#पिक_एंड_कूक
Week9
बैंगन आलू की सब्जी हर किसीको अच्छी नहीं लगती ,पर बैंगन आलू की ऐसी काठीयावाड स्टाइल में बनाए तो सभी को अच्छी लगेगी और आप भी बार बार बनायेंगे । ये सब्जी कुकर में बनाई है तो आसान और जल्दी से तैयार हो जाती है ।आप भी जरूर से बनाए।
#CA26
#cookpadindia
#बैंगन

कुकिंग निर्देश
- 1
बैंगन और आलू को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 2
लहसुन, जीरा और लाल मिर्च को कूटकर चटनी बना लें। टमाटर और हरी मिर्च पीस कर पेस्ट बना लें।
- 3
कुकर में तेल गरम करें, उसमें राई और जीरा चटकाएं।
- 4
करी पत्ता, सुखी लाल मिर्च और लहसुन-जीरा की चटनी डालकर भूनें।
- 5
टमाटर पेस्ट डालें और मसाले (नमक, हल्दी, धनिया जीरा, लाल मिर्च पाउडर) डालकर भूनें।
- 6
कटे हुए बैंगन और आलू डालें,चीनी डाले थोड़ा पानी डालें।(चीनी को स्किप भी कर सकते हो)
- 7
कुकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पकाएं।
- 8
गैस बंद करें, भाप निकलने दें और सब्जी को रोटी या पराठे के साथ परोसें।
टिप्स
बैंगन और आलू को पकाने से पहले नमक लगाकर 10 मिनट के लिए रख दें, इससे बैंगन का कड़वापन कम हो जाएगा।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)