हेल्थी ओट्स ड्राई फ्रूट्स लड्डू

शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन में मदद करता है ड्राई फ्रूट्स से मिलते हैं हेल्दी फैट्स और प्रोटीन जो लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है बच्चों और बड़ों दोनों के लिए हेल्दी स्नैक है आयरन, कैल्शियम और विटामिन्स का अच्छा स्रोत है मीठा खाने की craving को हेल्दी तरीके से पूरा करता है वर्कआउट के बाद एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है
#CA26
#week9
#मिस्ट्रीबास्केटसेचुनेऔरपकाए
#पिक&कुक

कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सामग्री निकाल ले और गैस पर कढ़ाई में ओट्स को रोस्ट कर ले और बाउल में निकाले उसी कढ़ाई में सफेद तिल सनफ्लॉवर सीड्स पंपकिन सीड्स और नारियल का बुरादा भी भून कर निकाल ले
- 2
उसी कढ़ाई में काजू बादाम अखरोट को भी भून ले सभी चीजों को ठंडा होने पर मिक्सर में दरदरा पीस ले और बाउल में निकाल ले (थोड़े ड्राई फ्रूट्स अलग निकाल ले उसे लास्ट में डाले)
- 3
खजूर अंजीर और गुड़ को भी मिक्सर में पीस ले और उसे भी ओट्स वाले मिश्रण में निकाल ले और इलायची पाउडर डाल कर मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें
- 4
उसी मिश्रण में ड्राई फ्रूट्स मिला लें और अच्छे से मिक्स हो जाए तब अपने पसंद के छोटे बड़े लड्डु बना ले और सबको खिलाये
टिप्स
1. आप इस लड्डु को ज्यादा बनाकर स्टोर भी कर सकते है ये खराब नहीं होता
2. थोड़े ड्राई फ्रूट्स बारीक कटा हुआ डालने से लड्डु का क्रंची टेस्ट आता है जो लड्डु स्वाद को बढ़ाता है
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)