स्वादिष्ट परवल करी

#CA26
परवल यह सब्जी कई तरह से बनाते हैं और मुझे हर तरह से बनी हुई परवल की सब्जी पसंद है। आज मैंने परवल करी बनाया है।
स्वादिष्ट परवल करी
#CA26
परवल यह सब्जी कई तरह से बनाते हैं और मुझे हर तरह से बनी हुई परवल की सब्जी पसंद है। आज मैंने परवल करी बनाया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले टमाटर, प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी जार में डालकर स्मुथ पेस्ट बनाएं। परवल और आलू को मीडियम साइज में काटें।
- 2
तेल गरम करें, उसमें सबसे पहले परवल को डालकर मीडियम आंच पर हल्का लाल होने तक भूनें परवल निकाल कर अलग रखें ।
- 3
उसी तेल में आलू को डालकर मीडियम आंच पर हल्का लाल होने तक भूनें और आलूओं को निकाल कर अलग रखें ।
- 4
अब इस तेल में पिसा मसाला डालकर नमक डालकर मिलाएं और कुछ देर पकाएं, इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और सब्जी मसाला डालकर 2 बड़ा चम्मच पानी डालकर मिलाएं।
- 5
कुछ देर भुनने के बाद परवल और आलू को डालकर मिलाएं, परवल आलू भुनने के बाद आधा कप पानी डालें, उबाल आने पर धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं।
- 6
हरा धनिया डालकर गरम गरम परवल करी सर्व करें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Rekha Pandey को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (7)