नरम, हल्का और स्वाद से भरपूर - इंदौर का मशहूर, स्टीम्ड पोहा

भाप में तैयार किया गया यह पोहा हल्के मसालों, कुरकुरी मूंगफली, बारीक कटे प्याज़, ताज़े हरे धनिए और सेव की टॉपिंग के साथ हर निवाले में बेहतरीन स्वाद देता है। ऊपर से नींबू का रस इसकी ताजगी को और बढ़ा देता है।
सुबह के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट, हल्का और पौष्टिक व्यंजन, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं। ☀️
#CA26
#Week10
#Poha
#SteamedPoha
#IndoriPoha
#BreakfastRecipe #IndianBreakfast

कुकिंग निर्देश
- 1
पोहा को पानी से धो ले। थोडा पानी डालकर 15-20 मिनट के लिए भिगो ले। प्याज और धनिया काट ले। करी पत्ता पानी से धोकर रख ले।
- 2
अब पोहा मे नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, चीनी और नींबू का रस डालकर मिक्स कर ले।
- 3
अब स्टीमर में पानी डालकर गर्म करे। मिक्स किया हुआ पोहा छलनी वाली प्लेट में फैला दे।
- 4
इस प्लेट को 10 मिनट के लिए स्टीमर में रख कर कवर कर दे।
- 5
अब एक पैन में तेल गर्म करे और मूंगफली तल ले। मूंगफली तल कर किसी बर्तन में निकाल ले। अब इसी पैन में राई और करी पत्ते का तड़का तैयार कर ले।
- 6
स्टीम्ड पोहा को किसी बर्तन में निकाल ले। इसमे राई और करी पत्ते का तड़का लगा दे, और मिक्स कर दे।
- 7
अब इसमे थोडा कटा हुआ प्याज, तली हुई मूंगफली, हरा धनिया डालकर मिक्स कर ले।
- 8
स्टीम्ड इंदौरी पोहा बन कर तैयार है। सर्व करते वक्त चाट मसाला, प्याज, हरा धनिया और सेव से गार्निश करे।
- 9
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (17)