पोहा मैंगो रबडी डिलाइट

पोहा, दूध, केसर, ड्राई फ्रूट्स और ताज़े आम के पल्प से तैयार यह पोहा मैंगो रबडी डिलाइट एक स्वादिष्ट और रचनात्मक फ्यूज़न डेज़र्ट है। क्रीमी रबड़ी और आम का बेहतरीन स्वाद इसे गर्मियों के लिए एक खास मिठाई बनाता है।🥭🥭

कुकिंग निर्देश
- 1
पोहा को पानी से धोकर 15-20 मिनट के लिए रख दे। मैंगो का पल्प निकाल ले।
- 2
दूध को एक पैन में गर्म करे और गाढा होने दे। जब दूध थोड़ा गाढा होने लग तब पोहा मिला कर चलाए।
- 3
अब इसमें शूगर पाउडर, इलायची पाउडर, कुछ कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स कर दे। साथ में केसर वाला दूध भी डाल दे। कुछ केसर और ड्राई फ्रूट्स गार्निश के लिए रख ले।
- 4
रबडी बन कर तैयार है। गैस बंद कर दे। रबडी को एक बाउल में निकाल ले और ठंडा होने दे।
- 5
अब इसमें मैंगो पल्प डालकर मिक्स कर ले। अब डोम शेप मोल्ड में रबडी डालकर फ्रीज में सेट होने के लिए रख दे।
- 6
अब एक प्लेट में मोल्ड से रबडी निकाले और मैंगो पल्प, मैंगो क्यूब्स, ड्राई फ्रूट्स, केसर, पुदिना पत्ता, से गार्निश करे। ठंडा ठंडा सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (29)