पोहा (Poha)

#CA26
#Week10
#Poha
#Peanut_Poha
#Jhatpat_Recipe
पोस्ट - 9 पोहा एक बेहद हल्का, स्वादिष्ट और झटपट से बनाने वाला नाश्ता है।
पोहा (Poha)
#CA26
#Week10
#Poha
#Peanut_Poha
#Jhatpat_Recipe
पोस्ट - 9 पोहा एक बेहद हल्का, स्वादिष्ट और झटपट से बनाने वाला नाश्ता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आप पोहे को एक छलनी या कटोरे में ले कर नल के नीचे अच्छी तरह से धो लें। पानी पूरी तरह से निकाल दें और पोहे को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि वह अच्छी तरह से फूल जाए….
- 2
उसके बाद एक पैन में 3 बड़े चम्मच तेल गर्म करें और राई डालें। जब राई चटकने लगे तब करी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च डालें। बारीक कटा हुआ प्याज डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।उसके साथ-साथ मूंगफली और चना दाल को भी डालकर अच्छी तरह से फ्राई करें….
- 3
जब सभी चीज अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तब ऊपर से पोहे को डालकर पाँच मिनट के लिये और पकायें साथ में स्वादानुसार नमक मिक्स कर लें, आपका पोहा रेडी हो जाएगा….
- 4
अंत में नींबू का रस और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिलाएं, सर्विंग बाउल में गरमागरम पोहा परोसें।
- 5
टिप्स
मूंगफली और चना दाल को आप पहले से भी फ्राई कर सकते हैं या प्याज के साथ भी स्वाद एक समान ही होता है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Madhu Walter को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (15)