लोबिया फली
कुकिंग निर्देश
- 1
लोबिया फली और आलू को बारीक काटकर अच्छे से धो लें।
- 2
कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमें हींग और जीरा डालें।
- 3
प्याज, अदरक, लहसुन और टमाटर डालकर प्याज गोल्डन होने तक भूनें।
- 4
नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला डालें और अच्छे से मिलाएँ।
- 5
लोबिया फली और आलू डालें, अच्छे से मिलाएँ।
- 6
मध्यम आंच पर ढककर पकाएँ, बीच-बीच में हिलाते रहें।
- 7
जब पानी सूख जाए और आलू गल जाए, 5 मिनट खुला पकाएँ।
- 8
तेल ऊपर आ जाए तो सब्जी निकाल लें और रोटी या पूरी के साथ परोसें।
टिप्स
आप चाहें तो सब्जी में हरी मिर्च या नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/25874095



















कमैंट्स