पोहा {चूड़ा} केसरिया खीर (Poha {Chuda} Kesariya Kheer ki recipe in hindi)

पोहा का खीर केसर डाल कर बना हुॅआ है। नाम से लगता है कि यह चावल के खीर की तरह टेस्टी नहीं होगा लेकिन बनाने के बाद ही पता चल गया कि यह टेस्टी बना है। खाने के बाद तो उम्मीद से भी ज्यादा टेस्टी लगा। यदि किसी को मालूम न हो कि यह खीर पोहा से बना है तो उसे यही लगेगा कि थोड़े मोटे चावल से खीर बना दिया गया है, पोहा का स्वाद तो पता ही नहीं चलता है। साथ ही यह कम समय में भी बन जाता है। अभी गर्मी का समय है आप इसे ठंडा ठंडा सर्व या का करके इसका आनंद दे और ले सकती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
काजू, बादाम और पिस्ता काट लें। थोड़ा सा गार्निश करने के लिए अलग रख दें, थोड़ा सा किशमिश भी अलग रखें। उसी कड़ाही में बचा घी डालें फिर पोहा डालकर कम आंच पर ही लगातार हिलाते हुॅए करीब 1 मिनट के लिए भूनें लेकिन कलर नहीं बदलना चाहिए।
- 2
दूध में जब उबाल आ जाए तो उससे एक बड़ा चम्मच दूध निकालकर उसे केसर के रेशे रखें कटोरी में डाल दें। अब दूध में पोहा डाल दें। धीमी आंच पर उसे पकाएं। भूना हुआ सूखा मेवा भी डाल दें।
- 3
बन रहे खीर का ध्यान रखते हुए इलाइची को हल्का कूट कर उसका छिलका हटा दे और इलाइची अच्छे से कूट कर बन रहे खीर में डाल दें। अब शक्कर डालकर उसे लगातार हिलाते हुए शक्कर पिघलने तक पकाएं।
- 4
केसर वाला दूध डालें। फिर एक हाथ से मिल्क पाउडर डालें और दूसरे हाथ से उसे मिक्स करते रहे इससे गुठली नहीं बनेगी। अभी पोहा पक चुका है लेकिन उसे गाढ़ा करके खीर के टेक्सचर में लाना है।
- 5
आंच को तेज और कम करते हुए उसे गाढ़ा करें। उसे बीच बीच में हिलाते भी रहे। जब खीर गाढ़ा हो जाए तो गैस ऑफ कर दें। इसका ध्यान रखें कि खीर ठंडा होने के बाद और गाढ़ा होगा। उसे जाली से ढक कर ठंडा होने दे।
- 6
जब खीर ठंडा हो कर नार्मल टेम्परेचर में आ जाएगा तो पहले पिक और विडियो जैसा दिखेगा। पिक में जो कलर दिख रहा है उसी तरह का है टेक्सचर विडियो से पता चल जाएगा।
- 7
आप इसे फ्रिज में ठंडा करके भी सर्व कर सकती है। फ्रिज में ठंडा होने के बाद नीचे के पिक जैसा दिखेगा और गाढ़ापन विडियो जैसा रहेगा।
- 8
आप इसे अलग रखें सूखे मेवे से गार्निश करके खाने के साथ या बाद में स्वीट डिश के रूप में सर्व कर सकती है।
- 9
नोट -- पोहा हम धो कर नहीं डाल रहे है क्योंकि यह धोने से ही नर्म हो जाता है इसलिए इसके केमिकल को हटाने के लिए इसे हल्का भूनना जरूरी है। आप सूखे मेवे बिना भूनें डाल सकती है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (17)