दाल ढोकली - गुजराती स्टाइल - प्रोटीन युक्त वन-पॉट मील - सन्डे स्पेशल

#CA26 #Week11 #दालऔरदिलसे #अरहरदाल #चनादाल
#तूरदाल #ढोकली #दालढोकली #वनपॉटमिल #प्रोटीनयुक्त
#Manisha_PureVeg_Treasure
#LoveToCook_ServeWithLove
#Cookpad #Cookpadhindi #Cooksnap
📌गुजराती दाल ढोकली (Dal Dhokli) एक पारंपरिक और पौष्टिक वन-पॉट मिल है, जो तूर (अरहर) की दाल और मसालेदार गेंहू के आटे की बनी ढोकली का मिश्रण है। दाल और ढोकली को एक साथ पकाया जाता है। यह स्वाद में खट्टी, मीठी और तीखी होती है।
📌जब आपका रोटी-सब्जी बनाने का मन न हो, तब आप इसे लंच या डिनर के लिए आसानी से बना सकते हैं। रविवार के दिन गुजरातियों के घर में यह दाल ढोकली ज्यादातर बनती है। इसे गरम-गरम खाने का ही आनंद आता हैं ।
📌 मैं ढोकली की रोटी को कच्ची पक्की सेंक कर ही चौकोर टुकड़ों में काटकर दाल में डालती हूं । इससे ढोकली का चिकनापन निकल जाता है, और पकने में आसानी होती है। और दाल में ढोकली एक दूसरे के साथ चिपकतीं भी नहीं है।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक परात में गेहूं का आटा चने का आटा - बेसन डालें। नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, और तेल डालकर अच्छे से मिलाएं । पानी डालकर आटा गूंथ ले। आटे की लोई बनाकर उससे बड़ी रोटी बेल लें। हल्की आंच पर रोटी को पलट पलट के दोनों बाजू से सेक लें। ध्यान रहे हमें ढोकली की रोटी कच्ची पक्की ही सेकनी है। सिकी हुई रोटी को चौकोर टुकड़ों में काट ले।
- 2
अरहर की दाल और चना दाल को अच्छे से धोकर पानी में 30 मिनट के लिए भिगो के रखें। फिर कुकर में उसे पांच सीटी आने तक पकाएं। कुकर ठंडा होते ही दाल को ब्लेंडर में अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- 3
एक कड़ाई में घी, दालचीनी, लौंग, राई, जीरा, मेथी, हींग, करी पत्ता, हरी मिर्च के टुकड़े डाले। तड़का होते ही ब्लेंड की हुई दाल डाल दें। आवश्यकता अनुसार पानी डालें।
- 4
दाल में नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर, कोकम, अदरक, टमाटर के टुकड़े, मूंगफली, और गुड़ डालकर अच्छे से मिलाएं। धीमी आंच पर उसे उबालने के लिए रखें।
- 5
दाल उबलते ही कटी हुई चौकोर ढोकलियों को दाल में डालें। अच्छे से मिलाएं। एक प्लेट ढक कर, धीमी आंच पर पकाने के लिए रखें। बीच-बीच में चलाते रहें। अगर जरूरत हो तो आवश्यकता अनुसार पानी डालें।
- 6
दाल ढोकली पकाने के बाद उसमें नींबू का रस, और कटा हुआ हरा धनिया डालें। परोसने से पहले ऊपर से गाय का शुद्ध घी डालें, जो स्वाद को और भी बढ़ा देता है।
- 7
गरमा गरम दाल ढोकली तुरंत परोसें और खाने का आनंद लें।
टिप्स
📌 मैं ढोकली की रोटी को कच्ची पक्की सेंक कर ही चौकोर टुकड़ों में काटकर दाल में डालती हूं । इससे ढोकली का चिकनापन निकल जाता है, और पकने में आसानी होती है। और दाल में ढोकली एक दूसरे के साथ चिपकतीं भी नहीं है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)