जामुन शॉट्स (Jamun shots)

गर्मियों में ताजगी देने वाले जामुन शॉट्स को घर पर बनाना बहुत आसान है। यह स्वाद में खट्टा-मीठा और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। डायबिटीज मरीज के लिए तो जामुन बहुत फायदेमंद होता है ।
इस तपती गर्मी में अगर आप रोज-रोज छाछ, लस्सी या शिकंजी पीकर बोर हो चुके हैं तो इस बार घर पर जामुन शॉट्स जरूर बनाएं। यह शॉट्स न सिर्फ आपके शरीर को तुरंत हाइड्रेट करेगी बल्कि इसका लाजवाब स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आएगा।
#CA26
#week10
#jamun
#jamun_shots
#summer_special_drink. #refreshing_drink
#summer_special_shots
#jamun_sharbat

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले जामुन को एक बर्तन में निकाल लीजिए ।
- 2
जामुन और पुदीना को अच्छी तरह वॉश कर लीजिए ।
- 3
जामुन के बीज निकाल कर जामुन को छोटा-छोटा काट लीजिए ।
- 4
अब मिक्सर जार में कटा हुआ जामुन और पुदीना पत्ती डालिए।
- 5
पानी डालकर ब्लेंड कर लीजिए ।
- 6
अब इसमें नींबू का रस मिलाइए। नींबू का रस डालने पर इसका कलर थोड़ा चेंज हो जाता है ।
- 7
अब छोटे गिलास के किनारों पर नींबू का रस लगाइए।
- 8
अब जामुन शॉट्स को शॉट गिलास में निकालिए फिर ताजगी के लिए पुदीना पत्ती लगा दीजिए । हमारा जामुन शॉट्स रेडी है ।
टिप्स
जामुन शॉट्स को अपनी पसंद के अनुसार पतला या गाढा़ रखिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (40)