राजस्थानी स्टाइल मूंग दाल परांठे

#CA26
# week11
# dal dil se
ये मूंगदाल परांठे राजस्थान साइड की ट्रेडीशनल डिश है ये परांठे ट्रैवल में बना कर ले जा सकते हैं..इसमें भीगी हुई मूंगदाल और सौंफ पाउडर हींग पाउडर, अजवायन, कसूरी मेथी, हरी मिर्च बारीक कटी हुई और मसाले बेसन मिलाकर आटा गूंथ कर बनाया जाता है और इन परांठे को दही आम की लौंजी के साथ परोसा जाता है

कुकिंग निर्देश
- 1
एक कप धुली मूंग दाल को अच्छी तरह से धोकर पानी में 4 घंटे पहले भिगो दें.. फिर इसे छलनी में निकाल लें
- 2
फिर परात में 2कप गेहूं का आटा और आधा कप बेसन एक चम्मच नमक स्वादानुसार डालकर एक चम्मच सौंफ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग पाउडर, कसूरी मेथी, बारीक कटी हरी मिर्च बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता, अजवायन डालकर मिक्स कर लें
- 3
फिर भीगी हुई मूंग दाल और एक चम्मच सरसों का तेल डालकर मिक्स करें फिर जरूरत के मुताबिक पानी मिलाकर अच्छी तरह परांठे का आटा चित्र अनुसार गूंथ लें
- 4
फिर गूंथे हुए आटे से लोई बनाकर पतले पतले परांठे बेलकर अच्छी तरह से सुनहरे
- 5
ब्राऊन होने तक सेंक लें और इसी तरह से सारे परांठे सेंक लें
- 6
फिर तैयार दाल के परांठे को दही, आम की लौंजी के साथ परोसें
टिप्स
इन पंराठे के साथ आम की खट्टी -मीठीलौंजी जरुर बनाएं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)