अरहर दाल तड़के वाली

#CA26
#Week11
#दाल और दिल से
#अरहर दाल
अरहर ( तुअर )की दाल प्रोटीन , फाइबर, विटामिन और खनिजों का बेहतरीन स्रोत है। यह वजन को नियंत्रित करने में पाचन शक्ति को बढ़ाने में और खून की कमी (एनीमियाको) दूर करने में मदद करता है।
मेरे घर में ये दाल प्रतिदिन बनाया जाता है जो सभी को बहुत पसंद है। मैने अरहर दाल में तड़का लगाया है जिसमें मैने प्याज , लहसुन , हरी मिर्च, जीरा , लाल मिर्च और टमाटर का यूज किया है। टमाटर डाल कर तड़का लगाने से इस दाल का टेस्ट बहुत बढ़िया हो जाता है साथ ही कलर भी बहुत बढ़िया दिखता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
अरहर दाल को 2 पानी अच्छे से धुले, अब दाल को कुकर में डाले और उसमें 2 कप पानी डाल दे। अब हल्दी और नमक डाले, कुकर का ढक्कन लगाए और गैस ऑन करे। इसे 3 से 4 व्हिसल होने तक पकाएं। स्टीम निकलने पर कुकर का ढक्कन खोले दाल बन चुकी है।
- 2
दाल में तड़का लगाने के लिए सभी सामग्री को बारीक काट लें। गैस पर पैन रखे उसमे देशी घी डाले, घी गर्म हो जाय तब जीरा डाल दे जीरा चटकने लगे तब प्याज, हरी मिर्च और लहसुन को डाल दे। अब इसे सॉते करे।
- 3
प्याज गोल्डेन कलर का हो जाय तब इसमें टमाटर के टुकड़े डाले और सॉते करे फ्लेम स्लो रखे और इसे ढक कर टमाटर के सॉफ्ट होने तक पकाएं।
- 4
टमाटर सॉफ्ट हो गया है अब इसे कलछी से थोड़ा मैश करे लाल मिर्च पाउडर डाले थोड़ा भून ले फिर इस तड़के में दाल डाल दे और इसे 1 से 2 मिनट पकाए। अब गैस बंद करे तड़के वाली अरहर दाल तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकाले और सर्व करें।
- 5
टिप्स
दाल में तड़का लगाने के लिए सभी सामग्री को बारीक काट कर डाले और टमाटर को सॉफ्ट हो जाने के बाद कलछी से हल्का मैश कर ले फिर दाल को डाले।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)