राम लड्डू (दिल्ली का मशहूर स्ट्रीट स्टाइल राम लड्डू)

राम लड्डू दिल्ली के सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड में से एक है। यह असल में मीठा नहीं, बल्कि मूंग चने और उड़द की धुली दाल से बने तीखे और चटपटे गोल -गोल पकोड़े होते हैं, जिन्हें खट्टी-मीठी चटनी और कद्दूकस की हुई मूली के साथ चाट की तरह परोसा जाता है । इसका खास स्वाद इसकी चटपटी चटनी में निहित होता है और इसे मूलीकश के साथ परोसा जाता है।
दिल्ली के मशहूर राम लड्डू अब आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. दाल से बने ये लड्डू, कद्दूकस मूली और तीखी हरी चटनी के साथ ऐसा स्वाद देते हैं कि स्ट्रीट फूड का आनंद आ जाता है।
#CA26
#week11
#ram_laddoo
#daal
#दिल्ली_का_मशहूर_स्ट्रीट_स्टाइल_राम_लड्डू
#मूंग_दाल #चना_दाल #उड़द_की_धुली_दाल
#फटाफट_रेसिपी #चाट #चाट_रेसिपी
#मूली #चटनी

कुकिंग निर्देश
- 1
तीनों दालों को निकाल लें और और अच्छी तरह वॉश करके पानी में 4-5 घंटे के लिए भिगो दें।
- 2
दाल फूल जाने पर उसका पानी निकाल कर मिक्सर ग्राइंडर में डालें।
- 3
उसमें हरी मिर्च,अदरक और जीरा डालें और पीस लें।
- 4
मूली को कद्दूकस करे उसकी पत्तियां को भी काट ले। हरी धनिया, पुदीना पत्ती,मूली के पत्ते, हरीमिर्च आदि सभी सामग्री डालकर चटपटी चटनी तैयार कर लेंगे ।
- 5
दूसरी तरफ दाल के बैटर में हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें । कढ़ाई में तेल गरम करके मीडियम आंच पर राम लड्डू को सुनहरा होने तक लें।
- 6
प्लेट में राम लड्डू को निकाल लें । उस पर कद्दूकस की हुई मूली उसके पत्ते और चटनी डालें ।
- 7
अब भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें ।
- 8
चटपटा स्ट्रीट स्टाइल राम लड्डू तैयार है ।
टिप्स
1 ) दाल को पीसकर अच्छे से फेंटा जाता है जिससे लड्डू अंदर से एकदम हल्के और स्पंजी बने।
2 ) मूली ताजी और उसके पत्ते मुलायम होने चाहिए ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (28)