चना दाल क्रिस्पी

#CA26
#Week_11
#दाल_और_दिल_से
#चना दाल
#चना_दाल_क्रिस्पी
चना दाल नमकीन (कुरकुरी चना दाल) प्रोटीन और फाइबर का एक बेहतरीन स्नैक है। घर पर आसानी से बनने वाला और लंबे समय तक स्टोर किया जाने वाले स्वादिष्ट स्नैक है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। यह नमकीन पाचन में सुधार करती है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
चने की दाल को 3-4 बार धोकर साफ पानी में 4 से 6 घंटे के लिये भिगो दें।
- 2
जब दाल अच्छे से सॉफ्ट हो जाये,और फूल जाए इसका सारा पानी निथार लें।
- 3
एक साफ कपड़े पर इस दाल को डाल दें,और सामान्य तापमान पर दाल के सूखने तक सूखा लें।
- 4
सभी सूखे मसालों को एक प्लेट में निकाल लें, और मिक्सी में डालकर सभी को मिक्स करते हुए फाइन पाउडर बना लें
- 5
पैन में तेल गर्म करें, और थोड़ी दाल को डालकर उच्च फ्लेम पर सुनहरा और करारा होने तक फ्राई करें, बाहर निकल कर टिश्यू पेपर पर फैलाये और तैयार मसाला छिड़क दें।
- 6
इसी तरह सभी दाल को फ्राई करके निकाल लें, और मसाला डाल दें।
- 7
करी पत्ते को भी फ्राई कर इसमें मिला लें।
- 8
तैयार है, चना दाल क्रिस्पी इसे ठंडा करके स्टोर करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स