अरहर दाल तड़का

#CA26
#week11
#दाल और दिल से
#अरहर दाल
दिनभर की भागदौड़ के बाद जब पूरा परिवार एक ही मेज़ पर बैठता है, तो गर्मागर्म अरहर की दाल, चावल और रोटी के साथ हर निवाला अपनापन लेकर आता है.. इसमें सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि माँ का स्नेह, घर की परंपरा और सेहत का भरोसा भी शामिल होता है..
अरहर की दाल हमें याद दिलाती है कि सबसे कीमती चीज़ें अक्सर सबसे सरल होती हैं। यही कारण है कि पीढ़ियाँ बदलती रहती हैं, लेकिन हर घर की थाली में अरहर की दाल अपनी जगह बनाए रखती है.. आज मैं अपनी दादी मां से सीखी हुई अरहर दाल की रेसिपी आप सब के साथ साझा कर रहा हूं, आप भी बनाएं और मुझे बताएं मेरी रेसिपी कैसी लगी..

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अरहर की दाल को अच्छे से धो के साफ कर लें, फिर कुकर में दाल, मक्खन, हल्दी, नमक, सभी खड़े मसाले डाल कर अच्छे से मिक्स करें..
- 2
अब गैस ऑन करे और कुकर को गैस पर रख कर सभी चीजों को 2 से 3 मिनट तक भून लें.. फिर जरूरत के हिसाब से पानी मिला के 3 से 4 सीटी लगा के पका ले..
- 3
जब कुकर का प्रेशर खुल जाए तो घी/तेल में जीरा डाल के तड़का लगाए और हरी धनिया ऊपर से गार्निश कर गरमा-गरम रोटी चावल के साथ सर्व करे..
टिप्स
अरहर की दाल बनाने से पहले 5 मिनट भिगो के रखने से दाल अच्छी तरह से पक जाती हैं..
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स