मिस्टी बास्केट स्पेशल कुल्थी दाल सलाद – दही चुकंदर ड्रेसिंग के साथ

आज कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाने का मन हुआ, तो बनाए जाए कुल्थी दाल सलाद विद दही–चुकंदर स्मूद ड्रेसिंग,प्रोटीन से भरपूर और इतना क्रीमी कि हर बाइट में स्वाद का अलग ही मज़ा है।जब हेल्दी खाना भी इतना खूबसूरत और टेस्टी हो, तो डाइट फॉलो करना और भी आसान हो जाती है,घर पर बनाइए, खाइए साथ ही खुद को फिट रखिए और हा मुझे कुकस्नाप करने नहीं भूले।
#CA26
#Week16
#मिस्टी_बास्केट
#कुल्थी_दाल
#कुल्थी_दाल_सलाद_दही चुकंदर_ड्रेसिंग_के_साथ

कुकिंग निर्देश
- 1
दाल तैयार करना:-
सबसे पहले कुल्थी दाल को अच्छी तरह धोकर 8–10 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें। भीगने के बाद दाल को प्रेशर कुकर में डालें, नमक, काली मिर्च, बड़ी इलायची,तेल और पानी मिलाएं, 3–4 सीटी आने तक पकाएं। ध्यान रखें कि दाल नरम हो जाए लेकिन पूरी तरह मैशी न हो। पकने के बाद पानी छानकर दाल को ठंडा होने दीजिए। - 2
सलाद की तैयारी;-
अब एक बड़े बाउल में ठंडी की हुई उबली कुल्थी दाल डाल दीजिए इसमें बारीक कटे खीरा, टमाटर, प्याज, कद्दूकस किए चुकंदर,लाल मिर्ची पाउडर, भूने हुए जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला और हरी धनिया पत्ती डाल कर मिला लीजिए हल्के हाथों से । - 3
दही–चुकंदर स्मूद ड्रेसिंग के लिए:-
मिक्सर जार में गाढ़ा दही, उबला हुआ चुकंदर, हरी मिर्च और 1–2 चम्मच उबली कुल्थी दाल डाल दीजिए अब इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लीजिए जब तक एकदम स्मूद, क्रीमी और हल्का गुलाबी रंग की ड्रेसिंग तैयार न हो जाए। - 4
सलाद में ड्रेसिंग मिलाना :-
तैयार ड्रेसिंग को सलाद के ऊपर डालें और हल्के हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें ताकि हर दाने पर ड्रेसिंग अच्छी तरह कोट हो जाए। इसे 5–10 मिनट के लिए रख दें ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं। - 5
सर्व करने का तरीका:-
सलाद को सर्विंग बाउल में निकालें ऊपर से थोड़े हरी धनिया पत्ती या चुटकी भर चाट मसाला डाल सकते हैं।अंत में बूंदी, मूंगफली और हरी धनिया डाल दीजिए। - 6
वेट लॉस और फिटनेस के लिए सबसे बेहतरीन
कुल्थी दाल सलाद में हाई प्रोटीन और फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
टिप्स
दाल को उबालते समय ध्यान रखें कि वह पूरी तरह से पक जाए, लेकिन अधिक न पकाएं ताकि उसकी बनावट बनी रहे।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Madhu Jain को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)