लेयर्ड खस्ता निमकी

#CA26
#Week21
#थीम - टिफिन ट्रिक
#मठरी
#Cookpadindia
लेयर्ड खस्ता निमकी एक बेहद खस्ता और परतदार उत्तर भारतीय स्नैक है इसे आप बच्चों के टिफिन में रख सकते हैं , कही यात्रा पर भी ले जा सकते हैं , और शाम की चाय के साथ परफेक्ट नाश्ता है यह काफी दिन तक खराब नहीं होती है ।
लेयर्ड खस्ता निमकी
#CA26
#Week21
#थीम - टिफिन ट्रिक
#मठरी
#Cookpadindia
लेयर्ड खस्ता निमकी एक बेहद खस्ता और परतदार उत्तर भारतीय स्नैक है इसे आप बच्चों के टिफिन में रख सकते हैं , कही यात्रा पर भी ले जा सकते हैं , और शाम की चाय के साथ परफेक्ट नाश्ता है यह काफी दिन तक खराब नहीं होती है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदे को छलनी से छान लें फिर इसमें कलौंजी, नमक और अमचूर पाउडर डाल कर मिलाएं
- 2
अब इसमें गरम घी का मोयन डालें और हाथ से खूब मलते हुए मोयन को मिलाएं अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें फिर इसे ढंक कर थोड़ी देर रख दें ।
- 3
अब एक बाउल में 2 छोटी चम्मच देशी घी में 2 छोटी चम्मच मैदा मिलाकर एक पेस्ट (साटा) बना लें फिर आटे की एक लोई लेकर बेलन की सहायता से बेल लें
- 4
अब बेली हुई रोटी पर थोड़ा मैदे घी का पेस्ट फैलाएं फिर इसे चित्रानुसार मोड़े
- 5
अब फोल्ड की हुई शीट पर फिर थोड़ा पेस्ट लगाएं और फिर दूसरे किनारे भी मोड दें यह चौकोर आकर में मोती शीट बनकर तैयार हो जाएगी अब इस चौकोर शीट को फिर से लंबाई में बेल लें
- 6
फिर इस पर साटा लगाएं और इसे चित्रानुसार फोल्ड करें और बेल लें और चाकू से काट लें ।
- 7
अब गैस की आंच पर एक कड़ाही में रिफाइंड ऑयल गरम करें इसमें सांखे डालकर उलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें
- 8
क्रिस्पी लेयर्ड निमकी बनकर तैयार है इसे ठंडी होने पर एअर टाइट कंटेनर में भरकर रखें
- 9
इसे आप बच्चों के टिफिन में पैक कर सकते है
- 10
शाम की चाय के साथ सर्व करें या फिर किसी यात्रा में भी ले जा सकते हैं इसे काफी दिन तक स्टोर कर सकते हैं ।
- 11
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


































कमैंट्स (8)