नमक-मिर्च का परांठा

#CA26
#WEEK_21
#थीम_टिफ़िन ट्रिक
#बच्चों का स्कूल टिफ़िन
#नमक_मिर्च _का_परांठा
बच्चों के टिफिन में साधारण नमक-मिर्च का पराठा देने के कुछ मुख्य फायदे हैं,ये तुरंत ऊर्जा का स्त्रोत है, गेहूं का कार्बोहाइड्रेट बच्चों को दिनभर एक्टिव रखता है।पराठे में मौजूद घी या तेल पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है, सुबह के व्यस्त समय में यह बेहद जल्दी तैयार हो जाता है। मिर्च और नमक का तीखा-चटपटा स्वाद बच्चों की भूख बढ़ाता है। साथ ही यह पराठा ठंडा होने पर भी नरम और स्वादिष्ट रहता है, जिससे बच्चे टिफिन पूरा खत्म करते है।

कुकिंग निर्देश
- 1
गूथे हुए आटे से दो मीडियम आकार की लोई(रोटी से बड़ी आकार की) बना लें।
- 2
इनको थोड़ा सा मोटाई में बेल लें,इस पर थोड़ा सा घी या तेल डालकर चारों तरफ फैलाएं।नमक,मिर्च पाउडर और अजवाइन को डालकर चारों तरफ फैला लें
- 3
दोनों तरफ से फोल्ड करते हुए लिफाफे का आकार दे,और चौकोर लोई बनाते हुए इसे बेलकर चौकोर पराठे बना लें।
- 4
गर्म तवे पर इन पराठों को डालें, और एक तरफ से सिक जाने पर पलटें, दूसरी तरफ से सिक जाने पर घी या तेल से सेकें।
- 5
पराठे को दबाकर सेकें, ताकि वो अंदर तक पक जाये, चिमटे की मदद से भी इम्प्रेशन बनाएं ताकि दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाये।
- 6
दोनों पराठे ऐसे ही बनाकर हल्का सा ठंडा करके बच्चों के टिफ़िन में पैक करें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)