बिस्किट रोल

बिस्किट रोल बहुत ही जल्दी से बन जाने वाली मिठाई हैँ जो खाने में तो टेस्टी हैँ ही, देखने में भी सुन्दर लगती हैँ|यदि आपको जल्दी से कुछ अलग और टेस्टी मिठाई बनानी हो तो यह बिस्किट रोल बनायें|
#RB
बिस्किट रोल
बिस्किट रोल बहुत ही जल्दी से बन जाने वाली मिठाई हैँ जो खाने में तो टेस्टी हैँ ही, देखने में भी सुन्दर लगती हैँ|यदि आपको जल्दी से कुछ अलग और टेस्टी मिठाई बनानी हो तो यह बिस्किट रोल बनायें|
#RB
कुकिंग निर्देश
- 1
नॉन स्टिक कढ़ाई में 1/2 कप दूध और कोकोनट पाउडर डालें, 1-2 मिनट चलाते हुए पकाएं।
- 2
इसमें 1/2 कप मिल्क पाउडर, इलाइची पाउडर और पिस्ता डालें, खोये जैसा गाढ़ा होने तक पकाएं।
- 3
मिश्रण ठंडा करें, रोल बनाकर 5 मिनट फ्रीज़र में रखें।खसखस को ड्राई रोस्ट करें।
- 4
बिस्किट को मिक्सी में पीसकर पाउडर बनाएं, बचा मिल्क पाउडर मिलाएं।
- 5
दूध डालकर आटे जैसा गूंथ लें, बटर पेपर, प्लास्टिक शीट या ब्राउन फ़ूड रैप शीट को ग्रीस करके इस आटे को बेलें।
- 6
पहले तैयार रोल को बिस्किट शीट पर रखकर टाइट रोल करें, दोनों किनारे बंद करें।रोल को खसखस पर लपेटें, 5 मिनट फ्रीज़र में रखें।
- 7
बाहर निकालकर गोल स्लाइस में काटें।
टिप्स
रोल को टाइट रखना और खोये जैसा टेक्सचर लाना सबसे जरूरी है।मैंने चीनी नहीं डाली है|बिस्किट मिश्रण में चीनी डालने क़ी जरूरत नहीं हैपर अंदर वाले रोल में मिश्रण जब बिल्कुल ठंडा हो जायेयदि चाहे तो चीनी ऐड करें|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (22)