साबूदाना बॉल्स कस्टर्ड रसमलाई

#RB
#मीठे रिश्ते अपनो के लिए मिठाईया
रक्षाबंधन स्पेशल में मैने ये साबूदाना बॉल्स बना कर दूध में पकाया , साथ में मनपसंद फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स डाला है। बॉल्स बनाने के लिए मैने साबूदाना को सोक कर चीनी और मिल्क पाउडर डाल कर गाढ़ा पेस्ट बनाया। फिर उबलते दूध में इसे डाल कर पकाया , मखाना और काजू को गर्म दूध में सोक किया और केसर डाल कर इसे पीस लिया। इसे भी दूध में एड किया। इसमें मैने कोई फूड कलर नहीं डाला इसे व्रत में भी बना सकते है ये फलाहारी रेसिपी है। खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और क्रिमी लगी , आप भी इसे जरूर ट्राई करें। इसे आप रसमलाई कहे या कस्टर्ड बोले दोनों का टेस्ट इसमें मिलेगा।

कुकिंग निर्देश
- 1
साबूदाना को धो ले अब थोड़ा पानी डाल कर इसे सोक कर रखे, पानी साबूदाने के बराबर ही रखे बहुत ज्यादा नहीं डाले। मखाना और 6 से 8 काजू को 1/2 कप गर्म दूध में सोक कर रखे। बड़े पतीले में गैस पर दूध को गर्म करने को रखे।
- 2
सोक साबूदाना को मिक्सर जार में डाले इसमें पानी बिल्कुल नहीं रहे, साथ में 1 टेबल स्पून चीनी और मिल्क पाउडर भी डाल दे और इसे पीस ले। इसे बहुत बारीक नहीं पीसे। इसे प्लेट में निकाले।
- 3
दूध को उबलने दे, इसमें 1 टेबल स्पून चीनी डाल दे, चीनी अपने टेस्ट के हिसाब से डाले ज्यादा मीठा पसंद हो तो चीनी की मात्रा बढ़ा ले। अब हाथों पर घी लगा के साबूदाना पेस्ट के छोटे छोटे बॉल्स बनाए और इसे उबलते हुए दूध में डाले। सारे बॉल्स बनाए और दूध में डाले, ये चिपके नहीं इस लिए हाथों पर घी लगाए। सभी को उबाल के पका ले।
- 4
सोक मखाने काजू में केसर धागे डाल कर पीस ले, अब इसे बॉल्स वाले दूध में मिला दे।
- 5
साबूदाना बॉल्स दूध में पक कर तैयार है गैस बंद करे, केले के पतले स्लाइस करे काजू और बादाम को बारीक काट लें। अनार के दाने अलग करें।
- 6
अब तैयार साबूदाना बॉल्स रसमलाई में केले के स्लाइस, काजू,बादाम कतरन, अनार के दाने डाले, थोड़े से गार्निश को रखे, इसे फ्रिज में रखे। तैयार है स्वादिष्ट साबूदाना बॉल्स रसमलाई कस्टर्ड। सर्विंग बाउल में निकाले इसे और ऊपर से केले के स्लाइस काजू के टुकड़े, बादाम कतरन, अनार के दाने से गार्निश करें। इसे ठंडा हो जाने पर सर्व करे।
- 7
टिप्स
1_साबूदाना सोक करते समय पानी उसके बराबर रखे। नहीं तो गिले हो जायेंगे और बॉल्स नहीं बन पाएगा
2_ तैयार डिश को फ्रिज में रखे और इसे ठंडा हो जाने पर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)