फुली फुली टेस्टी भुट्टे की कचौरी

#CA2026
यह भुट्टे की कचौरी मैंने पहली बार बनायी है । सभी ने पसंद बहुत की है।
फुली फुली टेस्टी भुट्टे की कचौरी
#CA2026
यह भुट्टे की कचौरी मैंने पहली बार बनायी है । सभी ने पसंद बहुत की है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्व प्रथम भुट्टे को बड़े ग्रेटर से ग्रेट करें। एक नान स्टिक पैन में तेल गरम करें उसमें राई, जीरा, सुखा धनिया, सौंफ डालकर मिलाएं और कुछ देर पकाएं।
- 2
इसके बाद हरी मिर्च डालें और कुछ देर बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर नमक डालकर मिलाएं। अब इसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर कुछ देर भुनें ।
- 3
कुछ देर भुनने के बाद ग्रेटेड भुट्टा डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट भुनें। हरा धनिया डालकर मिलाएं और थंडा करें। इस मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बनाएं।
- 4
डोह बनाने के लिए एक मिक्सिंग बाउल में सबसे पहले मैदा निकालें इसके बाद इसमें नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मुलायम डोह बनाएं और 15 मिनट ढंककर रखें।
- 5
इस डोह के रोटी जैसे बॉल्स बनाएं और गोल करके चपटा करें और किनारे को पतला और बीच में मोटा रखें। इसके अंदर फीलिंग भरकर कचौरी भरें, चपटा करें, कचौरी को साइड से थोड़ा थोड़ा दबाकर फैलाएं।
- 6
हल्के गरम तेल में कचौरी डालकर धीमी आंच पर कचौरी ऊपर आए तक पकाएं, इसके बाद कचौरी को थोड़ा थोड़ा घुमाते हुए पकाएं। मीडियम आंच पर करके कचौरी को एक एक करके पलटें और लाइट पिंक कलर होने तक पकाएं। दोनों तरफ कचौरी को पिंक हुए तक पकाएं ।
- 7
गरम गरम टेस्टी भुट्टे की कचौरी सर्विंग डिश में रखकर तुरंत सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (12)