कोकोनट पिस्ता रोल्स

रक्षाबंधन पर मैंने यह कोकोनट पिस्ता रोल्स बनाये|यह घर में रखी सामग्री से ही बन जाते हैँ और खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैँ|इनको बनाने में टाइम भी नहीं लगता|
#RB
कोकोनट पिस्ता रोल्स
रक्षाबंधन पर मैंने यह कोकोनट पिस्ता रोल्स बनाये|यह घर में रखी सामग्री से ही बन जाते हैँ और खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैँ|इनको बनाने में टाइम भी नहीं लगता|
#RB
कुकिंग निर्देश
- 1
कड़ाही में दूध उबालें, फिर कोकोनट पाउडर डालकर 2-3 मिनट चलाएं।
- 2
मिल्क पाउडर और इलाइची पाउडर डालें, गाढ़ा होने तक पकाएं।
- 3
मिश्रण प्लेट में निकालें और ठंडा होने दें।
- 4
ठंडा मिश्रण आटे की तरह गूंथें, फिर पीसी चीनी मिलाएं।
- 5
मिश्रण के दो हिस्से करें, एक में पिस्ता मिलाकर लंबा रोल बनाएं।रोल को 10 मिनट फ्रीज में रखें।
- 6
दूसरे हिस्से को प्लास्टिक शीट पर बेलें, उस पर पिस्ता वाला रोल रखें और टाइट रोल बनाएं।
- 7
रोल को 10 मिनट फ्रीज में रखें।
- 8
रोल पर चांदी का वर्क लगाएं, गोल काटें और ऊपर से पिस्ता लगाकर सर्व करें।
टिप्स
चीनी मिश्रण के ठंडा होने पर मिलाएं, यदि मिश्रण गर्म होगा तो मिश्रण पानी छोड़ देगा।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (19)