Choco sesame energy booster mukhvas

#CA26
#प्रकृतिकीदवाई
#मिस्ट्रीबास्केट
#week22
#Creativerecipe
#Mouthfreshener
#mainingredients
#sesameseeds
#coconutflakes
#fennelseeds
#melonseeds
#cocoapowder
#nestleeverydaymilkpowder
#almondflakes
मुखवास बनाया है पर अलग टेस्ट और ट्विस्ट के साथ। इसमें तिल मुख्य सामग्री है साथ में सौंफ,नारियल, बादाम और बहुत कुछ हैं चलिए देखते है मैंने ये कैसे बनाया है। पसंद आये तो इसे बनाए और cooksnap जरूर करें।
Choco sesame energy booster mukhvas
#CA26
#प्रकृतिकीदवाई
#मिस्ट्रीबास्केट
#week22
#Creativerecipe
#Mouthfreshener
#mainingredients
#sesameseeds
#coconutflakes
#fennelseeds
#melonseeds
#cocoapowder
#nestleeverydaymilkpowder
#almondflakes
मुखवास बनाया है पर अलग टेस्ट और ट्विस्ट के साथ। इसमें तिल मुख्य सामग्री है साथ में सौंफ,नारियल, बादाम और बहुत कुछ हैं चलिए देखते है मैंने ये कैसे बनाया है। पसंद आये तो इसे बनाए और cooksnap जरूर करें।
कुकिंग निर्देश
- 1
1. सामग्री को सेकना (Dry Roasting):
* गैस चालू करके एक नॉन स्टिक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें। अब एक एक कर के सौंफ, सफेद तिल,और मगजतरी के बीजों को एकदम धीमी आंच पर 2-3 मिनट के लिए सूखा सेक लें। जब हल्की खुशबू आने लगे, तो इन्हें एक बड़ी परात (स्टील के फैले हुए बर्तन) में निकाल लें। - 2
अब उसी नॉन स्टिक पैन में बादाम की कतरन को धीमी आंच पर सिर्फ 1 मिनट के लिए सेकें ताकि वे क्रिस्पी हो जाएं और इसे भी तिल और मगजतरीवाले बर्तन में निकाल लें।
- 3
आखिर में कद्दूकस किया सूखा नारियल कड़ाही में डालें और सिर्फ 30 से 40 सेकंड के लिए हल्का सा थोड़ा गुलाबी रंग हो जाए तब तक सेकें (यह बहुत जल्दी जल जाता है) और इसे भी बाकी सामग्री के साथ मिक्स कर लें। (फोटो ऊपर है देखें)
- 4
घी मिलाना:
* जब यह सिका हुआ मिश्रण हल्का गुनगुना हो, तब इसमें 3 बड़ी चम्मच कमरे के तापमान वाला घी डालें। (घी को एक साथ ना डाल के उसे थोड़ा थोड़ा करके चम्मच से डालें)
* हाथों से अच्छी तरह पूरे मुखवास को आपस में रगड़ते हुए मिलाएं ताकि घी की एक पतली परत सभी बीजों और बादाम पर चढ़ जाए। - 5
चॉकलेट कोटिंग करना:
* अब एक परात में छलनी रखें और उसमें कोको पाउडर, मिल्क पाउडर और पिसी हुई चीनी को एक साथ डालकर अच्छे से छान लें। छानते समय ध्यान रखें कि उसमें एक भी गांठ ना रहे। अब उसे मुखवास की थाली में रख दें।
* अब हल्के हाथों से पूरे मुखवास को अच्छे से मिक्स करें, जिससे चॉकलेट का यह सूखा पाउडर घी लगी हुई सौंफ और बादाम पर अच्छी तरह चिपक जाए । - 6
ठंडा और स्टोर करना:
* मक्खियों से बचाने और जल्दी ठंडा करने के लिए परात को पंखे के नीचे 2 घंटे के लिए खुला छोड़ दें। जब तक उसमें नमी लगे तब तक उसे सूखने दे।
* जब मुखवास पूरी तरह से ठंडा और एकदम कड़क (क्रिस्पी) हो जाए, तब ही इसे एक एयर-टाइट डिब्बे या कांच की बरनी में भरकर रख लें।
टिप्स
अगर ठंडा होने के बाद चखने पर चीनी कम लगे, तो ऊपर से थोड़ी पिसी चीनी और आधा चम्मच घी डालकर दोबारा मिक्स कर लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स