सफेद तिल का कचरियु

सफेद तिल का कचरियु
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सफेद तिल को अच्छी तरह साफ और छान लें। इसके लिए कच्चे तिल का उपयोग किया जाता है। सारी सामग्री इकट्ठी कर लें। मिक्सर जार में सफेद तिल और ड्राई फ्रूट्स (काजू-बादाम) डालकर पल्स मोड (puls mode) पर दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि इसका एकदम बारीक पाउडर न बनाएं।
- 2
अब इसी जार में कद्दूकस किया हुआ गुड़, सोंठ पाउडर, गठोला पाउडर, खजूर और कसा हुआ सूखा नारियल डालें। इसमें 2-3 चम्मच पिघला हुआ घी मिलाएं।
मिश्रण को एकसार करें: मिक्सी को दोबारा कुछ सेकंड के लिए चलाएं ताकि सारी सामग्री अच्छी तरह मिल जाए और तिल से हल्का तेल छूटने लगे। - 3
तैयार कचरियु को एक बाउल में निकालें। इसे आप एयर टाइट डिब्बे में या उसके छोटे छोटे बॉल्स बनाकर भरकर लंबे समय तक रख सकते हैं।
टिप्स
मिक्सी को सिर्फ 2-3 सेकंड के लिए चालू और बंद (Pulse) करें। कचरियु का टेक्सचर पारंपरिक रूप से थोड़ा दरदरा और क्रंची होना चाहिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (10)