बाजरे की रोटी और मूंग दाल(Bajre Ki Roti Sath Me Whole green moong dal Recipe In Hindi)

#रोटी_सब्ज़ी_स्पेशियल
#week23
आज चौथ है तो गुजराती लोग आज बाजरे की रोटी और मूंग दाल उबाल कर वही खाते हैं।मूंग दाल में तड़का,मिर्ची नहीं डालते और,मिर्ची या कोई सब्जी आज काटते नहीं है । लेडिस नहीं खाते पर घर में दूसरे के लिए मूंग दाल तड़के वाली भी बनती है ।
तो आज वही बाजरे की रोटी और मूंग दाल बनाया है साथ में लाल सूखी मिर्ची की लहसुनी चटनी, दही, छास खाते है।
#CA26
#cookpadindia
#बाजरा
#मूंगदाल
#हेल्दीखाना

कुकिंग निर्देश
- 1
बाजरे के आटे में नमक मिलाकर पानी से नरम आटा गूंथ लें। आटे को हाथ से थोड़ी देर गुद कर सॉफ्ट करे फिर दो हाथ के बीच में ले।
- 2
हाथ से रोटी बनाएं और गरम मिट्टी की तवेड़ी पर रोटी को दोनों तरफ से सेंक लें।।
- 3
रोटी पर घी लगाकर अलग रखें।
- 4
मूंग दाल को धोकर 30मिनट पानी में भिगो दें।
- 5
मूंग दाल, पानी और नमक कुकर में डालें, 4सीटी आने तक पकाएं।
- 6
कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें जीरा, लहसुन, हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालें।
- 7
यह तड़का उबली दाल में डालें, हल्दी, धनिया जीरा पाउडर, लाल मिर्च डालें।
- 8
थोड़ा पानी डालकर 5मिनट पकाए, फिर गैस बंद करें।
- 9
बाजरे की रोटी के साथ मूंग दाल परोसें। साथ में लहसुन और सूखी मिर्च की चटनी सर्व करें
टिप्स
रोटी को नरम रखने के लिए आटे को अच्छी तरह गूंथें और सेंकने के बाद घी लगाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (19)