मिस्सी रोटी और चटपटी आलू की सब्जी

#CA26
#Week23
#थीम - रोटी सब्जी स्पेशल
#मिस्सी रोटी + आलू
#Cookpadindia
मिस्सी रोटी और ढाबा स्टाइल आलू की रसीली सब्जी उत्तर भारत का एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन है , मिस्सी रोटी को बेसन और स्वादिष्ट मसाले , प्याज , धनिया पत्ती आदि मिलाकर तैयार किया जाता है । मिस्सी रोटी और आलू की सब्जी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह ऊर्जा , प्रोटीन और फाइबर का एक स्वादिष्ट मेल है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक परात में बेसन और गेहूं का आटा छान लें फिर इसमें हल्दी लाल मिर्च हींग अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक और अजवाइन मिलाएं
- 2
फिर इसमें बारीक कटी हुई प्याज और धनिया पत्ती डालें सबको अच्छी तरह से मिलाएं फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें इसे थोड़ी देर के लिए ढंक कर रख लें
- 3
आटे की लोई बनाएं और इसे बेल लें फिर गैस की आंच पर तवा गरम करे इस पर मिस्सी रोटी डालकर दोनों तरफ से मध्यम आंच पर उलट पलट कर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें ।
- 4
तवे से उतार कर मिस्सी रोटी पर देशी घी या मक्खन लगाएं।
- 5
आलू बनाने के लिए उबले आलू को चौकोर टुकड़ों में काट लें अब एक पैन में ऑयल गरम करें इसमें जीरा हींग का तड़का लगाएं फिर सभी मसाले हल्दी धनिया लाल मिर्च मिलाएं
- 6
अब इसमें कटे आलू डालकर भली भांति चलाएं फिर टमाटर की प्यूरी और नमक मिलाएं थोड़ी देर इसे मसाले के साथ भूने
- 7
अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालें सब्जी को ढंक कर पांच मिनट उबलने दें जिससे रसा गाढ़ा हो जाए आखिरी में गरम मसाला और बारीक कटी हरी धनिया पत्ती डालकर गैस बंद कर दें।
- 8
गरमा गरम स्वादिष्ट और पौष्टिक मिस्सी रोटी को चटपटी आलू की सब्जी के साथ लंच या डिनर में सर्व करें।
- 9
- 10
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)