मूंग दाल पालक पनीर वाफ़ल

#NW
#थीम - अच्छा खाएं अच्छा महसूस करें
#मूंग दाल चीला
#मूंग दाल वाफ़ल
#Cookpadindia
मूंग दाल पालक पनीर वाफ़ल एक बहुत ही पौष्टिक प्रोटीन से भरपूर और ग्लूटेन फ्री नाश्ता है यह मूंग दाल चीले का आधुनिक और कुरकुरा रूप है इसे मैने धुली मूंग दाल में पालक पनीर और अन्य मसालों को मिलाकर बनाया है यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।
मूंग दाल पालक पनीर वाफ़ल
#NW
#थीम - अच्छा खाएं अच्छा महसूस करें
#मूंग दाल चीला
#मूंग दाल वाफ़ल
#Cookpadindia
मूंग दाल पालक पनीर वाफ़ल एक बहुत ही पौष्टिक प्रोटीन से भरपूर और ग्लूटेन फ्री नाश्ता है यह मूंग दाल चीले का आधुनिक और कुरकुरा रूप है इसे मैने धुली मूंग दाल में पालक पनीर और अन्य मसालों को मिलाकर बनाया है यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मूंग दाल को कई बार पानी से धोकर 3 या 4 घंटे के लिए भिगो दें पालक के पत्तों को डंठल से अलग कर लें
- 2
अब भीगी हुई मूंग दाल, पालक, हरी मिर्च अदरक को ब्लेंडर में डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें पानी का बहुत कम उपयोग करें
- 3
अब पनीर को मैश कर लें अदरक कद्दूकस कर लें प्याज बारीक काट लें पिसी हुई मूंग दाल में आधा पनीर मिलाएं साथ ही प्याज अदरक हरी धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक मिलाएं
- 4
फिर इनो फ्रूट सॉल्ट मिलाएं इसे भली भांति मिक्स करें
- 5
वाफ़ल मेकर को प्री हीट करें इसमें ऑयल ब्रश करें अब इसमें मूंग दाल पालक पनीर का पीसा हुआ मिश्रण डालें और वाफल मेकर को बंद कर दें
- 6
इसे तब तक पकाएं जब तक वाफ़ल सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तैयार वाफ़ल को एक प्लेट में निकालें इसी प्रकार सारे वाफ़ल बना लें
- 7
अब तैयार वाफ़ल को सर्विंग प्लेट में रखें ऊपर से पनीर और टोमैटो कैचप से डेकोरेट करें
- 8
स्वादिष्ट और पौष्टिक मूंग दाल पालक पनीर वाफ़ल को गरमा गरम सर्व करें ।
- 9
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (3)