तिकोना बेसन परांठा और आलू टमाटर की चटपटी सब्जी

बेसन परांठा और आलू टमाटर की सब्जी एक स्वादिष्ट और पौष्टिक देसी नाश्ता है। मसालेदार और खुशबूदार बेसन परांठे को हल्की मसालेदार आलू टमाटर की सब्जी के साथ परोसने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
यह आसान रेसिपी नाश्ते, लंच या डिनर के लिए एकदम परफेक्ट है। गरमागरम परांठे और घर की बनी आलू टमाटर की सब्जी का स्वाद सभी को जरूर पसंद आएगा। ❤️

कुकिंग निर्देश
- 1
आलू टमाटर की सब्जी : उबले आलू को छील कर हाथ से ही छोटे छोटे टुकड़ों मे तोड़ ले। टमाटर, अदरक, हरी मिर्च की प्यूरी बना ले।
- 2
कड़ाई या पैन मे तेल गर्म करे।इसमे जीरा, राई, हींग, अजवाइन डालकर तड़का ले। लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर भी डाल दे। इसमे टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले।
- 3
आवश्यकतानुसार पानी मिलाए। इसमे टूटे हुए आलू डालकर मिक्स कर दे। साथ मे नमक, धनिया पाउडर भी डाल दे।
- 4
अब सब्जी को धीमी गैस पर अच्छी तरह उबाल ले। गर्म मसाला और कसूरी मैथी डालकर मिक्स कर ले। अंत मे कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिला दे। आलू टमाटर की सब्जी तैयार है।
- 5
बेसन परांठा : परांठा बनाने के लिए गेहूं का आटा और बेसन ले। इसमे नमक, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गर्म मसाला पाउडर, कसूरी मैथी डालकर मिक्स कर ले।
- 6
अब इसमे एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले। थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए परांठे के लिए सॉफ्ट आटा गूंथ ले।
- 7
आटे की लोई लेकर थोड़ा बेल ले। थोड़ा तेल लगाएँ और फिर फोल्ड कर दे। फिर थोड़ा तेल लगा कर दोबारा फोल्ड करें।
- 8
अब इसको तिकोने आकार मे बेल ले। बेली हुई रोटी को गर्म तवे पर डालकर दोनों तरफ से घी लगाते हुए सुनहरा और अच्छी तरह सिकने तक सेंक ले।
- 9
इसी तरह सभी परांठे बना ले। गर्मागर्म गर्म परांठे को आलू टमाटर की सब्जी के साथ सर्व करे।
टिप्स
परांठे का आटा सॉफ्ट गूँथें, इससे परांठे नरम और स्वादिष्ट बनेंगे। आलू टमाटर की सब्जी में पानी अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा रख सकते हैं। सब्जी को धीमी आँच पर पकाने से मसालों का स्वाद अच्छी तरह से मिल जाता है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Mukti Bhargava को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (17)