मूंगफली साबूदाना रोल्स

मूंगफली साबूदाना रोल्स
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंगफली को माइक्रोवेव में भूनकर छिलका उतारें और दरदरा कूट लें।
- 2
साबूदाना धोकर 1 घंटे पानी में भिगोएँ, फिर छलनी में रखें।जिससे सारा पानी निकल जाये और फ्रीज़ में रख दें |यह खिला -खिला और मैश करने योग्य हो जायेगा|
- 3
आलू को माइक्रोवेव में पकाकर छिलका उतारें।
- 4
1/4 कप मूंगफली, 3 आलू कद्दूकस करें, उसमें साबूदाना, 1 टीस्पून नमक, 1/2 टीस्पून काली मिर्च मिलाएँ।
- 5
बची मूंगफली में बाकी बचे दो उबले आलू को मैश करके बारीक कटी हरी मिर्च, किशमिश, काजू, हरा धनिया, 1 टीस्पून सेंधा नमक, 1/2 टीस्पून काली मिर्च मिलाकर स्टफिंग बनाएँ।
- 6
साबूदाना मिश्रण से 10 हिस्से बनाकर चपटा करें, स्टफिंग रखें, रोल का आकार दें।
- 7
तवे या कड़ाही में थोड़ा-थोड़ा सरसों का तेल डालें, रोल्स को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करें।
टिप्स
रोल्स को कुरकुरा बनाने के लिए, उन्हें शैलो फ्राई करते समय आंच को मध्यम रखें और समय-समय पर पलटते रहें।यदि पहले से तैयारी की हुई हो तो यह रोल्स बहुत जल्दी से बन जाते हैँ|
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Anupama Maheshwari को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (14)