दही सूजी उत्तपम

दही सूजी उत्तपम
कुकिंग निर्देश
- 1
चित्र अनुसार सारी सामग्री निकाल लें फिर एक मिक्सिंग बाउल में सूजी और स्वादानुसार नमक मिलाकर एक कप दही डालकर मिक्स कर लें
- 2
फिर जरूरत के मुताबिक पानी मिलाकर उत्तपम के लिए बैटर तैयार कर ले और 15मिनट ढंक कर रखें और प्याज छिल कर बारीक काट लें
- 3
फिर शिमला मिर्च हरी मिर्च और टमाटर को भी बारीक काट लें और बीटरूट, गाजर को छिल कर कद्दूकस कर लें
- 4
फिर उत्तपम के बैटर में ईनो फ्रूट साल्ट और लाल मिर्च का पाउडर मिलाकर
- 5
नॉनस्टिक तवे पर तेल लगा कर चित्र अनुसार उत्तपम का बैटर फैला कर उसके ऊपर कटी हुई सब्जियां डालकर अच्छी तरह से चम्मच से सेट कर लें और स्वादानुसार नमक काली मिर्च पाउडर छिड़क कर उत्तपम को ढंककर पकाएं
- 6
फिर उत्तपम के ऊपर थोड़ा सा बटर डालकर दूसरी साइड भी थोड़ा सेंक लें फिर तैयार उत्तपम को नारियल की चटनी के साथ परोसें
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Urmila Agarwal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (4)