मखाना खीर (Makhana Kheer Recipe in Hindi)

मखाना खीर (Makhana Kheer Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मखानों को घी में धीमी आँच पर 4–5 मिनट तक हल्का कुरकुरा होने तक भून लें।
ठंडा होने पर आधे मखानों को हल्का दरदरा पीस लें और बाकी मखाने साबुत रखें। - 2
अब इसी कढ़ाई में सभी मेवे और चिरौंजी दाने को हल्का भून लें। और अलग निकाल लें। अब इसी कड़ाही में दूध उबालें और धीमी आँच पर 8–10 मिनट पकाएँ।
अब इसमें पिसे हुए और साबुत मखाने डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
धीमी आँच पर 10–12 मिनट पकाएँ, बीच-बीच में चलाते रहें। - 3
अब चीनी, केसर, इलायची और कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालें।
3–4 मिनट और पकाएँ, जब तक खीर थोड़ी गाढ़ी न हो जाए। - 4
गरम या ठंडी, दोनों तरह से परोसें। नवरात्रि के भोग के लिए स्वादिष्ट मखाना खीर तैयार है। 🙏🌺
- 5
- 6
टिप्स
खीर ठंडी होने पर और गाढ़ी हो जाती है, इसलिए गैस बंद करते समय इसे बहुत ज्यादा गाढ़ा न करें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Rupa Tiwari को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (3)