नवरात्रि का जायका स्पेशल व्रत के शाही लड्डू लड्डू

नवरात्रि के पावन दिनों में कुछ मीठा, स्वादिष्ट और खास बनाने का मन हो, तो ट्राई कीजिए ये शाही मखाना ड्राई फ्रूट लड्डू।
भुने हुए मखाने, बादाम, काजू, पिस्ता, कद्दू के बीज और खजूर की नेचुरल मिठास से बने ये लड्डू स्वाद और पौष्टिकता का बेहतरीन मेल हैं। इलायची की खुशबू और पिस्ता, गुलाब की पंखुड़ियों या नारियल की खूबसूरत कोटिंग इन्हें और भी खास बनाती है।
बिना रिफाइंड शुगर के तैयार होने वाली यह रेसिपी आपके नवरात्रि स्पेशल मेन्यू में एक स्वादिष्ट मिठास जोड़ सकती है। घर पर आसानी से बनाएं और अपने परिवार के साथ इस त्योहार की मिठास बांटें।
#CA26
#Week28
#नवरात्रि_का_जायका
#व्रत_के_शाही_लड्डू

कुकिंग निर्देश
- 1
व्रत के शाही लड्डू के लिए:- सबसे पहले एक पैन में 2 कप मखाने डालकर धीमी आंच पर कुरकुरे होने तक भून लें। अब इन्हें ठंडा करके मिक्सर में दरदरा पीस लें।
- 2
इसके बाद बादाम, पिस्ता, काजू और कद्दू के बीज रोस्ट करके को हल्का दरदरा पीस लें। अब एक बाउल में पिसे हुए मखाने और ड्राई फ्रूट्स डालें ।
- 3
धागे वाली मिश्री को भी पीस कर पाउडर बना लीजिए इसमें बीज निकाले हुए खजूर और हरी इलायची अच्छे से ग्राइंड कर लीजिए ताकि खजूर की मिठास पूरे मिश्रण में अच्छी तरह मिल जाए।
- 4
अब इसमें एक बड़ी चम्मच गरम घी डाले और जरूरत के अनुसार थोड़े थोड़े कर के गुनगुना दूध मिला कर अब अपने हाथों छोटे छोटे बॉल्स जैसे गोलाकार बना कर सारे लड्डू बांध लीजिए।
- 5
अब तैयार किए लड्डू एक - एक कर के इन्हें पिस्ता पाउडर, गुलाब पाउडर या नारियल के बुरादे से खूबसूरती से कोट करेंगे।
- 6
तो लीजिए तैयार हैं हमारे स्वादिष्ट, शाही और बिना रिफाइंड शुगर वाले मखाना ड्राई फ्रूट लड्डू! बस तैयार किए माता रानी भोग लगाए और प्रसाद पाए ।
- 7
और लड्डू जितने टेस्टी उतनी ही हेल्थी भी है मखाना और ड्राई फ्रूट्स से ऊर्जा मिलती है।
बादाम, काजू और बीजों से हेल्दी फैट्स मिलते हैं।
खजूर नेचुरल मिठास और फाइबर देता है।
मीठा खाने की क्रेविंग के लिए एक अच्छा विकल्प। - 8
एक बार बनाइए और जरूरत के अनुसार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पूरे 9 दिनों तक आनंद लीजिए। साफ, सूखे डिब्बे में फ्रिज में रखें और लंबे समय तक रखने के लिए फ्रीज करना बेहतर है। दूध मिलाने पर इन्हें फ्रिज में रखें और जल्दी इस्तेमाल करें।
टिप्स
मखाने को भूनते समय ध्यान रखें कि वे जलें नहीं, इससे उनका स्वाद बिगड़ सकता है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Madhu Jain को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स