गर्म मसाले वाली चटपटी पर्पल पत्ता गोभी की सब्जी

पर्पल पत्ता गोभी और आलू से बनी यह चटपटी सब्ज़ी स्वाद में बहुत ही मज़ेदार है। 😋 सरसों के तेल का तड़का, अदरक, हरी मिर्च और गरम मसाले का स्वाद इस सब्ज़ी को खास बनाता है।
अगर आप रोज़ की सब्ज़ी में कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी ज़रूर ट्राई करें। इसे गरमागरम चपाती या पराँठे के साथ परोसें और अपने खाने का स्वाद बढ़ाएँ।

कुकिंग निर्देश
- 1
पर्पल पत्ता गोभी काट कर साफ पानी से धो ले और छलनी से छान ले। आलू को भी काट कर धो ले।
- 2
कड़ाही मे तेल गर्म करे। इसमे जीरा, राई, हींग का तड़का दे। इसमे कटी हुई अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करे।
- 3
अब इसमे कटी हुई गोभी, आलू डाले, साथ मे नमक डालकर मिक्स करे। ढककर 5-10 मिनट के लिए पकाएँ।
- 4
10 मिनट बाद चेक करे की सब्जी पकी या नही। अगर नही पकी तो दुबारा 5 मिनट और ढककर पकाएँ।
- 5
अब धनिया पाउडर, सब्जी मसाला, गर्म मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। 1-2 मिनट और पकाएँ।
- 6
गर्म मसाले वाली चटपटी पर्पल पत्ता गोभी की सब्ज़ी बन कर तैयार है। इसको चपाती, परांठे किसी के भी साथ सर्व करे।
टिप्स
सब्ज़ी को ढककर मध्यम-धीमी आँच पर पकाएँ, ताकि पर्पल पत्ता गोभी और आलू अच्छी तरह पक जाएँ। गरम मसाला हमेशा अंत में डालें, इससे सब्ज़ी में अच्छी खुशबू और स्वाद आएगा। 😊
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Mukti Bhargava को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)