व्रत स्पेशल फलाहारी मखाना ड्राई फ्रूट डेज़र्ट

नवरात्रि व्रत के लिए बनाइए एक स्वादिष्ट, क्रीमी और पौष्टिक फलाहारी डेज़र्ट। 😍🙏
मखाना, बादाम, काजू, केसर और इलायची के बेहतरीन स्वाद के साथ ताज़े फलों और अनार के दानों का मेल इसे और भी खास बनाता है। ❤️
पिस्ता और बादाम की गार्निशिंग इस डेज़र्ट को देती है एक रिच और फेस्टिव लुक। ✨
इस नवरात्रि अपने व्रत को बनाइए और भी स्वादिष्ट इस आसान और लाजवाब रेसिपी के साथ। 🌺
#ND
#FalhariDessert #MakhanaDessert #NavratriSpecial
#VratRecipe
#DryFruitDessert

कुकिंग निर्देश
- 1
मखाने, बादाम, काजू को गुनगुने दूध में लगभग 30 मिनट के लिए भिगो दें।
- 2
भीगी हुई सामग्री को दूध सहित मिक्सर जार में डालें। इसमें केसर, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह पीस ले ताकि एक स्मूथ मिश्रण तैयार हो जाए।
- 3
अब एक सर्विंग ग्लास में कटे सेब, केला और कुछ कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। अब इसके ऊपर मखाने और ड्राई फ्रूट्स का तैयार किया हुआ स्मूथ मिश्रण डालें।
- 4
अब ऊपर से अनार के दाने और कटे हुए पिस्ता बादाम से गार्निश करें। डेज़र्ट को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखे और फिर ठंडा ठंडा सर्व करें।
टिप्स
डेज़र्ट को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसे सर्व से पहले 1–2 घंटे फ्रिज में ठंडा करें। व्रत में इस्तेमाल करने के लिए आप सभी सामग्री अपने अनुसार ले सकते है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Mukti Bhargava को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)