फ्रूट चाट विथ होम मेड चाट मसाला

#CA26
#Week29
#थीम - मसालों का जादू
#होम मेड चाट मसाला
#फ्रूट चाट
#Cookpadindia
फ्रूट चाट उत्तर भारत का एक लोकप्रिय और लज़ीज़ स्ट्रीटफ्रूट है यह एक खास मीठी और स्वादिष्ट चाट होती है जिसे छोटे आकार में कटे फलों से बनाई जाती है इसके ऊपर चाट मसाला और नींबू का रस डालकर सर्व किया जाता है इसे घर पर बनाना बहुत आसान है आमतौर पर इसे ब्रेकफास्ट में सर्व किया जाता है इसको खास बनाने वाला चाट मसाला है जिसे मैने घर पर ही तैयार किया है । बहुत सारे फलों के कारण यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभदायक है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम चाट मसाला तैयार कर लेंगे इसके लिए चाट मसाला की सभी सामग्री किचन काउंटर पर इकट्ठी कर लें फिर एक नॉनस्टिक पैन को गैस पर गरम करें इसमें साबुत धनिया जीरा काली मिर्च सौंफ और अजवाइन डालकर हल्का सा भून लें जब इसमें से भीनी भीनी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें ।
- 2
फिर इसे एक मिक्सी के जार में डालकर पीस लें फिर इसमें अमचूर पाउडर मिलाएं
- 3
सोंठ पाउडर और हींग मिलाएं लाल मिर्च पाउडर मिलाएं
- 4
काला नमक और सादा नमक मिलाएं और फिर मिक्सी चलाकर सबको बारीक ग्राइंड कर लें फिर इसे एक छन्नी से छान लें
- 5
चटपटा चाट मसाला तैयार है इसे एक एयरटाइट जार में भरकर रख लें ।
- 6
अब हम फ्रूट चाट बनाएंगे इसके लिए सभी फलों को धोकर रखें फिर केले को गोल गोल काट लें खीरे को छील कर गोल गोल काट लें सेब को छोटे टुकड़ों में काट लें पपीते को भी छोटे टुकड़ों में काट लें
- 7
अनार के दाने निकाल लें अब इन सब फलों को एक बड़े बाउल में डालें इसमें नींबू का रस मिलाएं चाट मसाला मिलाएं
- 8
एक छोटी चम्मच पिसी चीनी मिलाएं इन सबको चम्मच की मदद से हल्के हाथ से मिलाएं ताकि फल टूटे नहीं
- 9
तैयार फ्रूट चाट को सर्व करने से पहले थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें जिससे यह ठंडी होकर ज्यादा स्वादिष्ट लगे
- 10
- 11
टिप्स
सेब केला को काट कर इसमें नींबू लगा दें इससे एक काला नहीं पड़ता है
फ्रूट चाट में आप कोई भी फल डाल सकते हैं
चाट मसाला में आप पीसा सूखा पुदीना भी मिला सकते हैं
इसमें थोड़ी सी टाटरी भी मिलाई जाती है ।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Vandana Johri को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)