सांभर विद राइस

#CA26
#Week29
#थीम - मसालों का जादू
#सांभर पाउडर
#सांभर विद राइस
#Cookpadindia
सांभर परंपरागत तमिल भोजन का एक प्रमुख हिस्सा है गरमा गर सांभर चावल , बड़ा, डोसा, इडली आदि के साथ खाया जाता है आज मैने इसे चावल के साथ सर्व किया है इसे बनाने में अरहर दाल ,लाल मसूर दाल , और लौकी गाजर सब्जी का प्रयोग किया है यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है ।
सांभर विद राइस
#CA26
#Week29
#थीम - मसालों का जादू
#सांभर पाउडर
#सांभर विद राइस
#Cookpadindia
सांभर परंपरागत तमिल भोजन का एक प्रमुख हिस्सा है गरमा गर सांभर चावल , बड़ा, डोसा, इडली आदि के साथ खाया जाता है आज मैने इसे चावल के साथ सर्व किया है इसे बनाने में अरहर दाल ,लाल मसूर दाल , और लौकी गाजर सब्जी का प्रयोग किया है यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सांभर बनाने के लिए सबसे पहले अरहर दाल और मसूर दाल को भली भांति धो लें फिर इसे कुकर में डालें इसमें हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं 1 या दो कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगा कर गैस की आंच पर चढ़ाएं ।
- 2
जब एक सीटी बज जाए तो गैस की आंच धीमी कर दें और 10 मिनट बाद गैस बंद कर दें
- 3
कुकर की स्टीम निकल जाने पर कुकर का ढक्कन खोल कर दाल को चम्मचे से घोंट लें
- 4
जब तक दाल पक रही थी हम सब्जियां काट कर तैयारी कर लेंगे
- 5
अब गैस की आंच पर एक नॉनस्टिक पैन चढ़ाएं इसमें एक बड़ी चम्मच देशी घी गरम करें फिर इसमें हींग राई करी पत्ता हरी मिर्च का तड़का लगाएं फिर इसमें कटा हुआ प्याज लाल करें फिर टमाटर मिलाएं
- 6
जब टमाटर नरम हो जाए तो इसमें लौकी और गाजर मिलाएं सांभर मसाला पाउडर मिलाएं स्वादानुसार नमक मिलाएं और ढंक कर सब्जी नरम होने तक पकाएं
- 7
फिर इसमें पकी हुई दाल मिलाएं इमली का पल्प मिलाएं
- 8
स्वादानुसार नमक मिलाएं और थोड़ी देर सांभर पकाएं फिर इसमें बारीक कटी हरी धनिया पत्ती डालें
- 9
गैस पर एक तरफ चावल कई बार पानी से धोकर चढ़ाएं जब यह 90 परसेंट पक जाए तो इसका अतिरिक्त पानी निकाल दें
- 10
गरमागरम चावल भी तैयार है अब एक बाउल में थोड़ा सा देशी घी लगाकर इसमें चावल डालें भली प्रकार दबाएं और फिर इसे एक प्लेट के बीच में पलट
- 11
फिर इसके चारों तरफ गरमा गरम सांभर डालें चावल के ऊपर करी पत्ता हरी मिर्च से सजाएं
- 12
स्वादिष्ट और पौष्टिक गरमा गरम सांभर विद राइस लंच या डिनर में सर्व करें।
- 13
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Vandana Johri को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


































कमैंट्स (8)