मसालेदार तोरई आलू की सब्जी

#CA26
#masalekajadu
#week29
#ingredient
#garammasala
#masaledartoraialookisabji
#RidgeGourd
#potato
#tomato
#indianrecipe
तोरई की सब्जी ज्यादातर बच्चे खाना पसंद नहीं करते। तो आप ये रेसिपी बना के कोशिश कर सकते है।
तोरई (Ridge Gourd) पोषक तत्वों से भरपूर एक हल्की और स्वास्थ्यवर्धक सब्जी है। इसमें प्रचुर मात्रा में पानी और कम कैलोरी होती है। इसमें बहुत कम वसा, कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी होती है।
मेरी रेसिपी अच्छी लगे तो बनाए जरूर एक बार।
मसालेदार तोरई आलू की सब्जी
#CA26
#masalekajadu
#week29
#ingredient
#garammasala
#masaledartoraialookisabji
#RidgeGourd
#potato
#tomato
#indianrecipe
तोरई की सब्जी ज्यादातर बच्चे खाना पसंद नहीं करते। तो आप ये रेसिपी बना के कोशिश कर सकते है।
तोरई (Ridge Gourd) पोषक तत्वों से भरपूर एक हल्की और स्वास्थ्यवर्धक सब्जी है। इसमें प्रचुर मात्रा में पानी और कम कैलोरी होती है। इसमें बहुत कम वसा, कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी होती है।
मेरी रेसिपी अच्छी लगे तो बनाए जरूर एक बार।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कड़ाई में तैल गरम कर के राई डालें। राई चटकने पर हींग डालें। अब कटे टमाटर के टुकड़े डालकर 1 मिनट भूनें। टमाटर थोड़े नर्म होने लगे तब उसमें छोटे टुकड़ों में कटी हुई तोरई और आलू को कड़ाई में डाल कर एक बार कड़छी से हिला दें।
- 2
अब इसमें हल्दी पाउडर डालें और गैस धीमी कर के कांच का ढक्कन उसपे लगा दे। इसे 5 मिनिट तक ऐसे ही पकने दें।
- 3
अब धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और सेंधा नमक डालें।
- 4
फिर उसमें 1/2 कप पानी डालें और धीमी आँच पर 10-12 मिनट कड़ाई में ही पकाएँ, बीच-बीच में चलाएँ।
- 5
जब सब्जी नरम हो जाए तब ढक्कन खोल के उसे हाथ से दबाकर चेक कर लें। जो दोनों सब्जी दब जाए तो समझ लो कि सब्जी तैयार हो गई हैं। अब गैस को बंद कर दें और सब्जी को 5 मिनिट तक ठंडा होने दें।
- 6
अब सब्जी को एक बाउल में निकाल कर उसे हरा धनिया से सजाएँ। लीजिए तैयार हैं मसालेदार तोरई आलू की सब्जी। इसे अब गेहूं के आटे से बनी चपाती के साथ गरमागरम सर्व करें।
टिप्स
इस सब्जी को कड़ाई में ही पकाएँ ताकि तोरई के पोषक तत्व बने रहें और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Deepa Mehta को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (2)