मसाला भात
#CA26
Week 29
महाराष्ट्रीयन मसाला भात
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले जीरा धनिया और गोलकी को अच्छा तरह से भुनकर पिस कर तैयार कर ले
- 2
सारी सब्जियों को काट ले और सारे खड़े गरम मसाला इकट्ठा कर ले चावल को घोले
- 3
अब एक कुकर में तेल डालकर गर्म करें और उसमें सारे खड़े गरम मसाला डाल दे 3 मिनट के बाद उसमें अपनी सब्जियों को डालकर अच्छी तरह से भून सब्जियां बोलने के बाद इसमें टमाटर ऐड कर दे
- 4
टमाटर जब गल जाए तब इसमें लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर और जो हमने धनिया और काली मिर्च और जीरा का पाउडर तैयार करके रखा है वह डाल दे, अब इसको भुनने के बाद इसमें चावल,नमक और घी ऐड करें,
- 5
5 मिनट तक होने के बाद इसमें गरम मसाला और नींबू का रस डालकर पानी डालकर कुकर को बंद कर दे एक सीटी आने तक
- 6
हमारी मसाला भात बनकर तैयार है महाराष्ट्रीयन मसाला भात बनकर तैयार है हमारी बात कैसी बनी है हमें जरूर बताएं
- 7
खीरे के रायता या चटनी के साथ सब कर सकते हैं हमारी महाराष्ट्रीयन मसाला भात कैसी बनी है हमें जरूर बताएं
टिप्स
इसे और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें कच्चा नारियल कद्दूकस करके एक कप डाला जाता है जिससे इसका टेस्ट और भी बढ़ा देगा हमारे घर में कोई खाता नहीं है इसलिए हमने नहीं डाला है
और इसमें प्याज और लहसुन का पेस्ट डालने से इसकी स्वाद और भी बढ़ जाएगी आप चाहे तो इसमें प्याज ऐड कर सकते हैं
हम यह देश की नवरात्रि के दौरान बना रहे हैं इसलिए हमने प्याज और लहसुन को डालना उचित नहीं समझा है
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Satya Pandey को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (3)