नवरात्री कन्या पूजन प्रसाद

नवरात्री कन्या पूजन प्रसाद
कुकिंग निर्देश
- 1
प्रसाद बनाने के लिए पहले पूरी को बना लेना है आटे को गूंद लेना है और फिर छोटी छोटी लोई बना कर छोटा छोटा पूरी बना लेना है और कढ़ाई मे आयल डाल कर गरम कर देना है फिर पूरी को कढ़ाई मे डाल देना पूरी अच्छे से फूल जाएं और सेक जाएं तो निकाल देना है
- 2
अब हलवा को बनाने के लिए पहले एक कढ़ाई को गैस पर रख देना है फिर उसमे घी को डाल देना है अब रवा को डाल कर भुज लेना है हल्का सा रेड कलर हो जाएं तो जरूरत अनुसार पानी को डाल देना है
- 3
अब चीनी को डाल देना है और फिर चलाते रहना है धीरे धीरे सब पानी सुख जाएं तो गैस को बंद कर देना है अब हलवा तैयार है
- 4
सब्जी बनने के लिए चना को 5 घंटा पहले भीगा देना है फिर इसे आलू चना को उबाल देना है अब टमाटर का पेस्ट बना लेना है फिर मिर्ची को चौप कर लेना है गैस पर कढ़ाई को रख देना है गरम हो जाएं तो आयल को डाल देना है अब पंच फोरन को डाल देना है फिर मिर्ची को डाल देना है
- 5
अब टमाटर के पेस्ट को डाल देना हैअब इसमें सभी मसालों को डाल देना है हल्दी मिर्ची धनिया पाउडर और नमक सब डाल कर मिक्स कर देना है अब मसाला को ढक कर 4-5 मिनट तक पका लेना है फिर जरूरत अनुसार पानी को डाल देना है अब उबले हुए आलू और चना को डाल देना है
- 6
लास्ट मे गरम मसाला और चना मसाला दोनों को डाल कर मिक्स कर देना है उबाल आने लगे तो 1 मिनट बाद गैस को बंद कर देना है अब माता जी के प्रसाद को परोसे अब प्रसाद तैयार है
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Nirmala Rajput को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स