मसूर दाल कटलेट

#CA26
#Week30
#गुलाबी स्वाद
#गुलाबी मसूर दाल
मसूर दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आज मैने बिना छिलके वाली गुलाबी मसूर दाल के कटलेट्स बनाए है। ये कटलेट खाने में बहुत स्वादिष्ट बनते है इसे मैने कम तेल में शैलो फ्राई कर बनाया है , जिससे ये खाने में हेल्दी है, साथ में मैने प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट कर डाला है। प्याज का क्रंच इस कटलेट को खाने में बहुत लाजवाब लगता है।
मसूर दाल कटलेट
#CA26
#Week30
#गुलाबी स्वाद
#गुलाबी मसूर दाल
मसूर दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आज मैने बिना छिलके वाली गुलाबी मसूर दाल के कटलेट्स बनाए है। ये कटलेट खाने में बहुत स्वादिष्ट बनते है इसे मैने कम तेल में शैलो फ्राई कर बनाया है , जिससे ये खाने में हेल्दी है, साथ में मैने प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट कर डाला है। प्याज का क्रंच इस कटलेट को खाने में बहुत लाजवाब लगता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
मसूर दाल को 2 बार अच्छे से धुले और अब इसे सोक कर 2 घंटे को रखे। दाल सोक होकर अच्छे से फूल गई है अब इसका सारा पानी अच्छे से हटा दे और इसे मिक्सर जार में डाले, 2 टेबल स्पून दाल साबुत ही निकाल ले इसे बाद में इसे पिसे हुए दाल में मिलाएंगे, साथ में हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को छोटे टुकड़े में काट कर डाले और इसे दरदरा पीस ले
- 2
अब इसमें जो साबुत दाल निकाला था उसे डाल दे, साथ में सारे पाउडर मसाले, नमक और बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती भी डाल दे।
- 3
2 प्याज, 5 से 6 हरी मिर्च को बारीक काट लें। 1 टेबल स्पून धनिया पत्ता भी बारीक काट लें। पिसे हुए मसूर दाल को मिक्सर जार से किसी बड़े बर्तन में निकाले।
- 4
अब सभी को अच्छे से मिक्स करें। गैस पर पैन रखे उसमे ऑयल डाले गर्म हो जाय तब हाथों पर पानी लगा कर दाल वाले मिश्रण से गोल शेप के कटलेट बनाए और गर्म तेल में डाले। इसी तरह और कटलेट्स बनाए और पैन में डाले। जितने कटलेट पैन में आसानी से आ जाय, अब इसे उलट पलट कर गोल्डन कलर होने तक शैलो फ्राई करें।
- 5
सारे कटलेट्स इसी तरह बनाए और प्लेट में निकाले। तैयार है स्वादिष्ट और हेल्दी गुलाबी मसूर दाल कटलेट्स। सर्विंग प्लेट में निकाले और सर्व करें इसे आंवले और धनिया पत्ती की चटनी के साथ। बहुत ही स्वादिष्ट बने हैं ये कटलेट्स। आप भी इसे जरूर ट्राई करें।
- 6
टिप्स
इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा प्याज और हरी मिर्च बारीक काट कर डाले, साथ में कुछ बेसिक मसाले भी ऐड करें स्वाद बहुत बढ़ जाएगा इसका।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Ajita Srivastava को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स