सूजी केक

सूजी केक
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी को 5-6 मिनट माइक्रोवेव में भूनें और ठंडा करें।
- 2
एक बर्तन में मिल्क पाउडर और थोड़ा दूध डालकर बीटर से फेंटें।
- 3
कोकोनट पाउडर डालें, फिर थोड़ा और दूध डालें।
- 4
भुनी सूजी डालें, बाकी दूध डालकर 2-3 मिनट फेंटें।महीन कटे ड्राई फ्रूट्स डालें|
- 5
पीसी चीनी और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं|इलाइची पाउडर डालें|
- 6
असली घी डालें, फ्लोइंग कंसिस्टेंसी का बैटर बनाएं, 2-3 मिनट ढककर रखें।ढक कर रखने से सूजी फूल जाएगी|
- 7
केक टिन को ग्रीस करें, थोड़ा मैदा छिड़कें, बैटर डालें।
- 8
180 डिग्री पर एयरफ्रायर में 10 मिनट बेक करें।
- 9
1/2 कप पानी में 1/2 कप चीनी, दालचीनी का टुकड़ा और ड्राई केसर डालकर चाशनी बनाएं।
- 10
केक पकने पर एयरफ्रायर से निकालें, गर्म चाशनी केक पर डालें।
- 11
ठंडा होने पर केक डिमोल्ड करें, मनचाहे आकार में काटें और सर्व करें।
टिप्स
केसर को चाशनी में ड्राई ही डालें ताकि उसका रंग और स्वाद अच्छे से आए।यदि सूजी गैस पर रोस्ट करनी है तो सूजी को गैस पर धीमी आंच पर 9-10मिनट ड्राई रोस्ट करें जब तक सूजी भूनने की खुशबू ना आने लगे |
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Anupama Maheshwari को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (16)