सोया चंक्स नूडल्स SoyaChunksNoodles

सोया चंक्स नूडल्स – स्वाद भी, प्रोटीन भी! 😍
कुछ चटपटा और हेल्दी खाने का मन हो, तो ट्राई करें ये मजेदार सोया चंक्स नूडल्स। ❤️
सोया चंक्स की प्रोटीन से भरपूर खूबियाँ और नूडल्स का चटपटा स्वाद, सब्जियों के साथ मिलकर बनाते हैं एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन! 🥕🫑
😋 बच्चों के टिफिन से लेकर शाम के स्नैक्स तक, हर मौके के लिए एकदम शानदार रेसिपी।
#PD
#SoyaChunksNoodles #SoyaNoodles #SoyaChunksRecipe #NoodlesRecipe #ProteinRichRecipe #HighProteinFood #HealthyRecipes #VegNoodles

कुकिंग निर्देश
- 1
सोया चंक्स को गर्म पानी में 5–7 मिनट भिगोकर उबाल लें। फिर ठंडे पानी से धोकर अच्छी तरह निचोड़ लें।
- 2
नूडल्स को उबालें। पानी छानकर थोड़ा तेल मिलाएं, ताकि नूडल्स आपस में चिपकें नहीं।सभी सब्जियों को निकाल लें।
- 3
कड़ाही में तेल गर्म करें। लहसुन और प्याज डालकर भूनें। फिर गाजर और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 2–3 मिनट पकाएं।अब सोया चंक्स मिलाएं।
- 4
उबले नूडल्स, सोया सॉस, रेड चिली सॉस, सिरका, काली मिर्च और थोड़ा नमक डालें। तेज आंच पर 2–3 मिनट अच्छी तरह टॉस करें।
- 5
ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा-गरम चटपटे सोया चंक्स नूडल्स परोसें।
- 6
इसे चिली सॉस या वेज मंचूरियन के साथ परोसें। 😋
- 7
टिप्स
सोया चंक्स का पानी अच्छी तरह निचोड़ें, ताकि नूडल्स गीले न हों।
सब्जियों को ज्यादा न पकाएं, इससे उनका क्रंच बना रहेगा।
नूडल्स को चिपकने से बचाने के लिए उबालने के बाद पानी छान लें।
सोया सॉस में नमक होता है, इसलिए नमक अंत में स्वाद के अनुसार डालें।
अधिक प्रोटीन के लिए सोया चंक्स की मात्रा बढ़ा सकती हैं।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Rupa Tiwari को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)