बीटरूट चीज भुजिया पराठा

#CA2026
Week 30
चुकंदर के खूबसूरत रंग से बना स्वादिष्ट पराठा, जिसमें चीज़ और भुजिया सेव की मज़ेदार स्टफिंग इसे एक अनोखा स्वाद देती है। कुरकुरेपन और चीज़ के स्वाद का बेहतरीन मेल, साथ में स्वादिष्ट चटनी। घर के खाने में कुछ नया और खास बनाने की एक छोटी-सी कोशिश।

कुकिंग निर्देश
- 1
बीटरूट को बॉयल करे और पेस्ट बना ले
- 2
आटे में बीटरूट का पेस्ट,नमक,कसूरी मेथी,अजवाइन और हरी धनिया डालकर आटा गूंद ले और 5 मिनट रेस्ट के लिए रख दे
- 3
स्टफिंग के लिए सामग्री निकाल ले
- 4
आटे की लोई बना कर हल्का बेले और तेल लगा कर सेव,चीज, ऑरिगेनो,पेरी पेरी मसाला डालकर लोई को अच्छी तरह बंद करे
- 5
हल्के हाथों से बेले और ऊपर से तिल लगा ले
- 6
घी या तेल लगा कर दोनों साइड से अच्छी तरह सेक ले
- 7
गरम बीटरूट चीज सेव पराठा तिल की चटनी के साथ सर्व करे
- 8
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
_Salma07 को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)