Jain Veg Noodles

#PD
कम सामग्री में बननेवाले यम्मी नूडल्स। जो मेरे फेवरिट हैं। जो पूरी तरह से सात्विक है।
Jain Veg Noodles
#PD
कम सामग्री में बननेवाले यम्मी नूडल्स। जो मेरे फेवरिट हैं। जो पूरी तरह से सात्विक है।
कुकिंग निर्देश
- 1
स्टेप १: नूडल्स उबालना (Boil Noodles)
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 5-6 कप पानी गर्म करने के लिए रखें। जब पानी में उबाल आ जाए, तब उसमें 1 टी स्पून नमक और 1 टी स्पून तेल डालें।
अब इसमें 1 पैकेट नूडल्स को थोड़ा तोड़ के डालें और इसे केवल ८०% तक ही पकाएं (ज्यादा न उबालें, नहीं तो नूडल्स चिपक जाएंगे)।
नूडल्स उबल जाने के बाद इन्हें तुरंत एक छलनी में छान लें और ऊपर से ठंडा पानी डालें ताकि पकने की प्रक्रिया रुक जाए। इसके बाद इस पर 1 टी स्पून तेल लगाकर एक तरफ रख दें, जिससे नूडल्स आपस में चिपकेंगे नहीं। - 2
सब्जियां और मसाले पकाना
अब एक कड़ाई में तेल गर्म करें और उसमें लंबे कटे हुए गाजर, कैप्सिकम और टमाटर डालें। इन्हें मध्यम आंच पर हल्का नरम होने तक भून लें।
सब्जियां थोड़ी भुन जाने के बाद, इसमें 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर और 1 टी स्पून सेंधा नमक डालें। - 3
मसाले मिक्स हो जाने पर इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, विनेगर और टोमैटो केचअप (प्रत्येक 1-1 टी स्पून) डालें। साथ ही 1 टेबल स्पून जैन नूडल्स मसाला पाउडर डालकर धीमी आंच पर सब कुछ अच्छी तरह मिला लें।
- 4
स्टेप ३: नूडल्स मिक्स करना और परोसना
अब कढ़ाई में पहले से उबालकर रखे हुए नूडल्स डालें।
गैस की आंच को तेज (High Flame) करें और दो बड़े चम्मच या चिमटे की मदद से नूडल्स को टूटने न देते हुए हल्के हाथों से अच्छी तरह मिक्स (टॉस) करें, ताकि सारा मसाला नूडल्स पर चढ़ जाए। इसे तेज आंच पर 1 से 2 मिनट तक भूनें और फिर गैस बंद कर दें। - 5
तैयार नूडल्स को एक सुंदर गहरे सर्विंग बाउल में निकालें और चम्मच (फॉर्क) के साथ गरमा-गरम परोसें।
टिप्स
आप इसमें अपनी मनपसंद सब्जी भी डाल सकते हो जैसे पत्ता गोभी, फ्रेंच बींस और मटर। मैंने ऋतु के हिसाब से सब्ज़ियाँ का इस्तेमाल किया हैं।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Deepa Mehta को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (5)