गुलाब राइस खीर

गुलाब राइस खीर
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारी सामग्री को एक साथ रखें पैन में दूध डालें और उबाल आने दें उबाल आने पर गैस फ्लेम सिम करें अब इसमें चावल डालें
- 2
अच्छी तरह से मिक्स करें अब दूसरे पैन में गुलाब लीफ़ डालकर चीनी डालें
- 3
अब दूसरी चम्मच चीनी डालें मिक्स कर पकने दें अब केसर बादाम मिक्स पाउडर डालें बीच-बीच में खीर को भी चलाते रहें
- 4
अच्छी तरह से मिक्स करें अब गुलाब लीफ़, नारियल पाउडर खीर में डालें मिक्स कर थिक होने तक पकने दें
- 5
अब चीनी कंडेंस्ड मिल्क डालें मिक्स करें
- 6
अब थोड़े थोड़े बादाम काजू पिस्ता डालकर मिक्स करें 2-3 मिनट पकाएं गैस फ्लेम बन्द करके खीर को नॉर्मल होने पर फ्रिज में रखें या आप गरम भी सर्व कर सकते हैं
- 7
अब सर्विंग बाउल में डालें
- 8
काजू बादाम पिस्ता से गार्निश करें
- 9
गुलाब लीफ़ से गार्निश करें
- 10
यह लीजिए हमारी गुलाब राइस खीर बनकर तैयार है
- 11
सर्व करें
टिप्स
गुलाब राइस खीर को स्वादिष्ट बनाने के लिए मैंने इसमें गुलाब पत्ती को केसर बादाम मिक्स पाउडर,थोड़ी चीनी डालकर पका कर खीर में मिक्स किया है
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Meenakshi Verma( Home Chef) को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




































कमैंट्स (6)