सूजी मलाई के लड्डू

#CA26
#Week31
#थीम - मिस्ट्री बास्केट
#सूजी
#सूजी मलाई के लड्डू
#Cookpadindia
सूजी मलाई के लड्डू भारतीय पारंपरिक स्वीट डिश है सर्दियों में शरीर को ऊर्जावान रखने के लिए मेवे और सूजी मलाई के लड्डू एक बेहतरीन विकल्प है । सूजी ,देशी घी , मलाई ,काजू बादाम किशमिश से बने लड्डू केवल स्वाद में ही लाजवाब नहीं होते वरन शरीर को पोषण भी देते हैं इन्हें घर पर आसानी से कम समय और कम सामग्री में बनाया जा सकता है तो चलिए आज बनते है स्वादिष्ट और पौष्टिक सूजी मलाई के लड्डू ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सूजी को एक छन्नी से छान लें फिर गैस की आंच पर एक नॉनस्टिक पैन में सूजी डालें और धीमी धीमी आंच पर सोंधी सोंधी खुशबू आने तक भून लें ध्यान रहे सूजी का रंग नहीं बदलना चाहिए
- 2
फिर सूजी को दूध में भिगो दें और 10 मिनट इसे ढंक कर रख दें जिससे सूजी दूध को सोखकर अच्छी तरह फूल जाए
- 3
अब इसी पैन में नारियल का बूरा डालकर हल्का सा भून लें इसे अलग एक बर्तन में निकाल लें फिर इसी पैन में थोड़ा देसी घी गरम करें और कटे हुए बादाम काजू को हल्का सुनहरा होने तक भून लें फिर किशमिश को भी इसी के साथ भूने और एक प्लेट में निकाल लें।
- 4
अब इसी पैन में बचा हुआ घी डालें और भिगोई हुई सूजी डालें और धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए सूजी को अच्छे से भूने
- 5
फिर इसमें मलाई डालें और फिर इसे भुरभुरा होने तक भूने और फिर एक थाली में निकाल कर ठंडा होने दें
- 6
जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें पिसी चीनी नारियल का बूरा, भूने हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं इन सबको भली भांति मिलाएं
- 7
फिर हाथों में थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेते हुए गोल गोल लड्डू बना लें
- 8
स्वादिष्ट और नरम पौष्टिक सूजी मलाई के लड्डू तैयार हैं इन्हें आप किसी एयरटाइट डिब्बे में भर कर कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं ।
- 9
टिप्स
सूजी को दूध में भिगोए जिससे यह लड्डू नरम खोये जैसे लगते हैं
सूजी को धीमी आंच पर भूने जिससे यह जले नहीं
ड्राई फ्रूट्स हमेशा घी में भून कर डालें स्वाद अच्छा होता है
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Vandana Johri को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)