कद्दू बीज पालक सेब सलाद

#CA26
#Week31
#थीम - मिस्ट्री बास्केट
#कद्दू के बीज
#कद्दू बीज पालक सेब सलाद
#Cookpadindia
कद्दूबीज पालक सेब सलाद एक सेहतमंद सलाद की रेसिपी है इस मैने क्रंची पालक, सेब , पनीर , खीरा और क्रैनबेरी डालकर बनाया है । यह बहुत स्वास्थ्यवर्धक है । कद्दू के बीज एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है जो विटामिन खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है इसमें मैने पालक पनीर सेब खीराऔर क्रैनबेरी मिलाकर बहुत हेल्दी सलाद तैयार किया है । इस सलाद को सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक तक अपनी डायट का हिस्सा बनाया जा सकता है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन में कद्दू के बीजों को धीमी धीमी आंच पर 2 - 3 मिनट के लिए हल्का सा भून लें ताकि वो कुरकुरे क्रंची हो जाएं इन्हें एक प्लेट में निकाल लें ।
- 2
पालक को कई बार भली भांति पानी से धोकर डंठल अलग करके को छोटे छोटे पतले टुकड़ों में काट लें
- 3
खीरे को गोल गोल काट लें सेब को पतले स्लाइस में काट लें पनीर को क्रम्बल कर लें अब एक प्लेट में बीच में पालक लगाएं इसके चारों तरफ खीरे के गोल टुकड़े सजाएं सेब और पनीर से सजाएं इस पर नींबू का रस डालें काला नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं
- 4
इसे आप एक बाउल में भी डाल कर मिक्स कर सकते हैं पर मैने सलाद प्लेट डेकोरेट किया है क्रंची और कुरकुरा बनाने के लिए कद्दू के बीज ऊपर से सजाएं हैं साथ ही क्रैनबेरी से डेकोरेट किया है ।
- 5
स्वादिष्ट और हेल्दी कद्दू के बीज पालक सेब सलाद तैयार है इसे ब्रेकफास्ट लंच या शाम के स्नैक के रूप में सर्व करें ।
- 6
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Vandana Johri को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)