चासनी वाली लेयर मावा गुजिया (Chasani wali layer mava gujiya recipe in hindi)

चासनी वाली लेयर मावा गुजिया (Chasani wali layer mava gujiya recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदे में नमक और घी डाल कर अच्छे से मिला ले फिर गुनगुने पानी से आटा बनाकर ढककर रख दे
- 2
फिर किसी बड़े कटोरे में सभी सामग्री को डाल कर अच्छे से मिला ले
- 3
फिर मैदे के आटा से पूरी के बराबर पेडे तोड़े और पतली पूड़ी बेले पूड़ी के किनारे छोड़कर बिच में कट लगा ले थोड़े थोड़े में
- 4
फिर दूसरी पूरी बेले उसे काटे पूड़ी के ऊपर रखकर साइड से दबाकर दोनों पूड़ी को सील कर ले
- 5
फिर कट वाला हिस्सा बाहर की साइड कर के बिच में मावे वाली भरावन भरे और गुजिया का आकर देकर गुजिये को तैयार कर ले
- 6
ऐसे ही सारे गुजिये को बनाकर तैयार कर ले
- 7
अब कढ़ाई में तेल गरम होने रखें
- 8
जब तेल गरम हो जाये तब तैयार किया गुजिये को तले सुनहरे होने तक
- 9
फिर गुजिये को पूरी तरह ठंडा होने के बाद 2-3 मिनिट चाशनी में डूबाकर कर निकाल ले
- 10
पिस्ता से सजा कर परोसे
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Meena Dutt को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स