वाटरमेलन सीड मैसूर पाक (Watermelon seed mysore pak recipe in hindi)

वाटरमेलन सीड मैसूर पाक (Watermelon seed mysore pak recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 1 बडे़ बर्तन मे बेसन लें और 1/2 कप पिघला हुआ घी और तरबूज़ के बीज का चूर्ण मिलाकर अच्छे से पतला घोल तैयार कर लें।
- 2
फिर चाशनी बनाने के लिए 1 कढाही में शक्कर लें और पानी डाल कर धीमी आंच पर शक्कर घुलने तक चलाते हुए पकने दें।
- 3
चाशनी एक तार की बनने तक पकने दें।
- 4
फिर चाशनी में लगातार चलते हुए बेसन का घोल मिला दें।
- 5
एक-एक चम्मच गरम घी डालते हुए लगातार चलाते रहें।
- 6
जब तक बेसन का घोल बर्तन का किनारा न छोड़ दे तब तक चलाते हुए पकाते रहिये।
- 7
घोल में इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गैस बन्द कर दें।
- 8
पके हुए घोल को घी से चिकनी की हुई थाली मे पलटें और अच्छी तरह फैला दें।
- 9
थोड़ा ठन्डा होने पर चौकोर या किसी भी आकर मे काट ले, आप चाहे तो चान्दी का वर्क भी लगा सकते हैं।
- 10
कटे हुए पिस्ता से सजाएं और परोसें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Neelam Singh को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स