मटर के भरवा पराठे (Matar ke bharva parathe recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मटर और धनिआ को मिक्सी में पीस लें और अलग रख दें. अब आलुओं को अच्छी तरह मैश करलें. कड़ाही मे तेल गरम करें जीरा डाले चटकने पर प्याज़, अदरक, हरीमिर्च का पेस्ट डालकर अच्छे से भुने. अब सारे सूखे मसाले, मैश किया आलू, हरा धनिआ, नमक, हल्दी, डालकर सब अच्छे से मिक्स करे और पांच मिनट के लिए पका लें. ठंडा होने रख दें.
- 2
पिसे मटर में थोड़ा सा तैयार किया आलू, नमक, बारीक कटा हरा धनिया, आटा मिलाकर अच्छे से नरम आटा की तरह गूंथ लें. जरुरत हो तो पानी का यूज़ करें.
अब गूंथे आटे की लोइयां बनाए और बीच में आलू की स्टफ़िंग भरे बेलें, इन्हें गर्म तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तेल या घी लगा कर सेंक लें, मटर का पराठा टमैटो केचप, दही या अचार के साथ गरमा-गरम परोसे.
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
StutIshika को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)